‘मैम, एक मैच में ओपनिंग मिल जाए तो…’, प्रीति जिंटा से चहल ने कर दी ऐसी डिमांड कि फैंस रह गए हैरान!

‘मैम, एक मैच में ओपनिंग मिल जाए तो…’, प्रीति जिंटा से चहल ने कर दी ऐसी डिमांड कि फैंस रह गए हैरान!

Yuzvendra Chahal funny comment Preity Zinta: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) इस वक्त सातवें आसमान पर है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह टीम इस सीजन की इकलौती ऐसी टीम है जिसे अभी तक कोई हरा नहीं पाया है। 7 में से 6 मैच जीतकर पंजाब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। टीम की इस कामयाबी से को-ओनर प्रीति जिंटा बेहद खुश हैं और लगभग हर मैच में टीम का हौसला बढ़ाने पहुंच रही हैं।

चहल ने प्रीति जिंटा से क्या कहा?

सोमवार, 27 अप्रैल को प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर फैंस के साथ बातचीत (Q&A session) शुरू की। इसी बीच टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एंट्री मारी और एक ऐसी फरमाइश कर दी जिसे पढ़कर सब अपनी हंसी नहीं रोक पाए। चहल ने लिखा, ‘मैम, एक मैच में ओपन बैटिंग करने का मौका मिल जाए तो?’ चहल की यह मस्ती भरी डिमांड सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई। फैंस भी मजे लेने लगे कि क्या अब चहल अपनी फिरकी के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाएंगे?

सबको लगा कि प्रीति इसे हंसी में टाल देंगी, लेकिन उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में चहल का दिल जीत लिया। प्रीति ने जवाब में लिखा, ‘बिल्कुल यूजी, तुम्हारे लिए कुछ भी! बस एक बार आईपीएल खत्म होने दो, उसके बाद तुम जिस भी मैच में चाहो ओपनिंग कर सकते हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन और प्रियांश को भी इसमें कोई ऐतराज नहीं होगा।’ प्रीति के इस जवाब ने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया।

गेंदबाजी में चहल का प्रदर्शन

चहल इस सीजन में अब तक 7 मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं। हालांकि, आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस गेंदबाज के लिए यह सीजन थोड़ा मिला-जुला रहा है। उनका इकॉनमी रेट (9.76) थोड़ा ज्यादा है, लेकिन टूर्नामेंट के अगले दौर में चहल का अनुभव पंजाब के लिए बेहद जरूरी साबित होगा।

पंजाब किंग्स के नाम बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स की टीम इस समय फुल कॉन्फिडेंस में है। पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज (265 रन) करके इतिहास रच दिया था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब ने 265 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था। पंजाब किंग्स का अगला मैच मंगलवार, 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। फैंस को उम्मीद है कि पंजाब की यह जीत की लय बरकरार रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *