बस्ती में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:दो की मौत, मनौरी ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा

बस्ती में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:दो की मौत, मनौरी ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा

बस्ती में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मनौरी मोड़ के पास एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह दुर्घटना ओवरब्रिज पर चढ़ने से लगभग 50 मीटर पहले हुई, जब एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक कोतवाली बस्ती के बैरियहवा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना पर वाल्टरगंज के एसओ सूर्य प्रकाश सिंह, मनौरी चौकी प्रभारी उपेंद्र शर्मा और पुरानी बस्ती के थाना प्रभारी जयदीप दूबे मौके पर पहुंचे। थानेदार सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और मृतकों की पहचान तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर बहाल कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *