44वीं जिला एथलेटिक प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

44वीं जिला एथलेटिक प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

भास्कर न्यूज|पूर्णिया स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को जिला एथलेटिक संघ के तत्वावधान में 44वीं जिला खेल प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खेल उत्सव की शुरुआत की। समारोह में मुख्य अतिथि बिहार एथलेटिक संघ के सचिव लियाकत अली, जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा और जिला एथेलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, सिद्धार्थ ऋषि, शंभू कुशाग्र, अलोक लोहिया, ए के बोस, सुमित प्रकाश, राखी सिंह, खुशबु कुमारी, हिना सईद, एम एच रहमान, असद राजा, डॉ ज्ञान कुमारी, स्वरुप दास, नसर आलम, रोशन सिंह धोनी, शंभू कुमार, राजीव लोचन, नसीम खान, वसीम खान एवं गौतम वर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव शामिल हुए। करीब 450 खिलाडी प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे हैं। विभिन्न जिलों से आए खेल प्रशिक्षकों और इन सभी अतिथियों को बुके, मोमेंटो और चादर प्रदान कर संघ द्वारा सम्मानित किया गया। बिहार एथलेटिक संघ के सचिव लियाकत अली ने प्रतियोगिता की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पूर्णिया जिला खेल के क्षेत्र में हमेशा से उर्वर रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने निरंतर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार की टीम के लिए किया जाएगा। वहीं, जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में जुनून पैदा होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन और सरकार खिलाड़ियों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता की अध्यक्षता संघ की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल ने की, जबकि मंच संचालन सुमित प्रकाश द्वारा किया गया। संघ के सचिव एम. रहमान ने अतिथियों का स्वागत किया और संरक्षक सिद्धार्थ ऋषि की देखरेख में पूरे कार्यक्रम की निगरानी की गई। भास्कर न्यूज|पूर्णिया स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को जिला एथलेटिक संघ के तत्वावधान में 44वीं जिला खेल प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खेल उत्सव की शुरुआत की। समारोह में मुख्य अतिथि बिहार एथलेटिक संघ के सचिव लियाकत अली, जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा और जिला एथेलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, सिद्धार्थ ऋषि, शंभू कुशाग्र, अलोक लोहिया, ए के बोस, सुमित प्रकाश, राखी सिंह, खुशबु कुमारी, हिना सईद, एम एच रहमान, असद राजा, डॉ ज्ञान कुमारी, स्वरुप दास, नसर आलम, रोशन सिंह धोनी, शंभू कुमार, राजीव लोचन, नसीम खान, वसीम खान एवं गौतम वर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव शामिल हुए। करीब 450 खिलाडी प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे हैं। विभिन्न जिलों से आए खेल प्रशिक्षकों और इन सभी अतिथियों को बुके, मोमेंटो और चादर प्रदान कर संघ द्वारा सम्मानित किया गया। बिहार एथलेटिक संघ के सचिव लियाकत अली ने प्रतियोगिता की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पूर्णिया जिला खेल के क्षेत्र में हमेशा से उर्वर रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने निरंतर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार की टीम के लिए किया जाएगा। वहीं, जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में जुनून पैदा होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन और सरकार खिलाड़ियों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता की अध्यक्षता संघ की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल ने की, जबकि मंच संचालन सुमित प्रकाश द्वारा किया गया। संघ के सचिव एम. रहमान ने अतिथियों का स्वागत किया और संरक्षक सिद्धार्थ ऋषि की देखरेख में पूरे कार्यक्रम की निगरानी की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *