गयाजी में रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। शनिवार शाम गया-रजौली मुख्य सड़क पर द्वारिका गांव के पास दो बुलेट बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। तीन लोग घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के पतेड़ गांव निवासी 30 साल के जितेंद्र मिस्त्री के रूप में हुई है। घायलों में एक युवक टनकुप्पा थाना क्षेत्र के कनवां गांव का है। एक अन्य घायल भी पतेड़ गांव का ही रहने वाला है। लेकिन उसकी पहचान साफ नहीं हो सकी है। तीसरी घायल एक महिला है। उसे हल्की चोट आई है। जितेंद्र मिस्त्री अपने एक साथी के साथ बाइक से गया की ओर से पतेड़ गांव को लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बुलेट बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। यही नहीं पीछे से आ रही एक तीसरी बाइक भी इस हादसे की चपेट में आ गई। वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। उस बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी घटना की सूचना मिलते ही टनकुप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अस्पताल मे एक की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में ग्रामीणों व पुलिस की पहल पर जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। गांव में मातम पसरा हुआ है। गयाजी में रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। शनिवार शाम गया-रजौली मुख्य सड़क पर द्वारिका गांव के पास दो बुलेट बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। तीन लोग घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के पतेड़ गांव निवासी 30 साल के जितेंद्र मिस्त्री के रूप में हुई है। घायलों में एक युवक टनकुप्पा थाना क्षेत्र के कनवां गांव का है। एक अन्य घायल भी पतेड़ गांव का ही रहने वाला है। लेकिन उसकी पहचान साफ नहीं हो सकी है। तीसरी घायल एक महिला है। उसे हल्की चोट आई है। जितेंद्र मिस्त्री अपने एक साथी के साथ बाइक से गया की ओर से पतेड़ गांव को लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बुलेट बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। यही नहीं पीछे से आ रही एक तीसरी बाइक भी इस हादसे की चपेट में आ गई। वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। उस बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी घटना की सूचना मिलते ही टनकुप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अस्पताल मे एक की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में ग्रामीणों व पुलिस की पहल पर जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। गांव में मातम पसरा हुआ है।


