बेगूसराय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन स्थित सभागार में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव-सह-अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने की। बैठक में सचिव ने उपस्थित सभी अधिकार मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 2026 का द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 को आयोजित होना है। इसका आयोजन बेगूसराय मुख्यालय सहित सभी चारों अनुमंडलों मंझौल, बखरी, बलिया और तेघड़ा में एक साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकार मित्रों की ओर से करीब 3000 सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर नोटिस तैयार किया जा चुका है। अब जल्द से जल्द नोटिस पक्षकारों तक तामील कराएं। पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें लोक अदालत के लाभ समझाएं। लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने की अपील आपसी सुलह के लिए 9 मई को लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें। पंपलेट वितरण के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र, गांव एवं मोहल्लों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। प्री-लिटिगेशन मामलों में भी पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से संपर्क करने के लिए जागरूक करें। इस बार पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की विशेष नजर राष्ट्रीय लोक अदालत पर है। इसलिए हम सभी को बढ़-चढ़कर काम करना है और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है। इस बार रिकॉर्ड संख्या में वादों का निष्पादन होगा। उन्होंने सभी अधिकार मित्रों से कहा है कि पक्षकारों के बीच जाकर उनके मामलों को सुनें और विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। मौके पर अधिकार मित्र शैलेश कुमार, राजदीपक गुप्ता, कौनैन अली, पिंकी देवी और अंशु कुमारी सहित अन्य थे। बेगूसराय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन स्थित सभागार में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव-सह-अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने की। बैठक में सचिव ने उपस्थित सभी अधिकार मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 2026 का द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 को आयोजित होना है। इसका आयोजन बेगूसराय मुख्यालय सहित सभी चारों अनुमंडलों मंझौल, बखरी, बलिया और तेघड़ा में एक साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकार मित्रों की ओर से करीब 3000 सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर नोटिस तैयार किया जा चुका है। अब जल्द से जल्द नोटिस पक्षकारों तक तामील कराएं। पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें लोक अदालत के लाभ समझाएं। लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने की अपील आपसी सुलह के लिए 9 मई को लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें। पंपलेट वितरण के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र, गांव एवं मोहल्लों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। प्री-लिटिगेशन मामलों में भी पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से संपर्क करने के लिए जागरूक करें। इस बार पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की विशेष नजर राष्ट्रीय लोक अदालत पर है। इसलिए हम सभी को बढ़-चढ़कर काम करना है और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है। इस बार रिकॉर्ड संख्या में वादों का निष्पादन होगा। उन्होंने सभी अधिकार मित्रों से कहा है कि पक्षकारों के बीच जाकर उनके मामलों को सुनें और विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। मौके पर अधिकार मित्र शैलेश कुमार, राजदीपक गुप्ता, कौनैन अली, पिंकी देवी और अंशु कुमारी सहित अन्य थे।


