छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी बायपास पर मिला युवक का शव:पेड़ के नीचे पड़ा था शव; परिजनों से पूछताछ शुरू, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी बायपास पर मिला युवक का शव:पेड़ के नीचे पड़ा था शव; परिजनों से पूछताछ शुरू, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

छिंदवाड़ा सिंगोड़ी बायपास पर सड़क किनारे पेड़ के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामशाह परतेती, निवासी ग्राम कुवड़ी (थाना अमरवाड़ा, चौकी सिंगोड़ी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ, रिपोर्ट का इंतजार मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह सामने आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *