भीम हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:जबरन शादी करने का बनाया जा रहा था दबाव, घर से बुलाकर कुदाल से हमला कर मार डाला

भीम हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:जबरन शादी करने का बनाया जा रहा था दबाव, घर से बुलाकर कुदाल से हमला कर मार डाला

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भीम राम हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रणधीर कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ी से हत्या में इस्तेमाल कुदाल बरामद किया गया। मृतक के पिता रामदुलार राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। नाढ़ी गांव निवासी धर्मवीर राम, उसकी पत्नी रिंकी देवी और रंजन राम शामिल है। प्राथमिकी में बताया गया है कि पारिवारिक और प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई।
शादी करने का दबाव बना रहा था भीम राम एक लड़की से संपर्क था, जबकि उसकी शादी कहीं और तय हो चुकी थी। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष उस पर अपनी संबंधी लड़की से शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी धर्मवीर राम की पत्नी रिंकी देवी इस मामले में मुख्य भूमिका में थी। उसने फोन करके नाढ़ी बुलाया। रास्ते में ही उसे बहला-फुसलाकर ननउर पुल के पास लेकर गए। खाना खिलाने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को बधार में फेंक दिया, जहां से अगले दिन सुबह पुलिस ने उसे बरामद किया।
जांच के लिए टीम का गठन बता दें, मंगलवार की रात करीब आठ बजे भीम राम अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव मिला। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जार ही है। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भीम राम हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रणधीर कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ी से हत्या में इस्तेमाल कुदाल बरामद किया गया। मृतक के पिता रामदुलार राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। नाढ़ी गांव निवासी धर्मवीर राम, उसकी पत्नी रिंकी देवी और रंजन राम शामिल है। प्राथमिकी में बताया गया है कि पारिवारिक और प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई।
शादी करने का दबाव बना रहा था भीम राम एक लड़की से संपर्क था, जबकि उसकी शादी कहीं और तय हो चुकी थी। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष उस पर अपनी संबंधी लड़की से शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी धर्मवीर राम की पत्नी रिंकी देवी इस मामले में मुख्य भूमिका में थी। उसने फोन करके नाढ़ी बुलाया। रास्ते में ही उसे बहला-फुसलाकर ननउर पुल के पास लेकर गए। खाना खिलाने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को बधार में फेंक दिया, जहां से अगले दिन सुबह पुलिस ने उसे बरामद किया।
जांच के लिए टीम का गठन बता दें, मंगलवार की रात करीब आठ बजे भीम राम अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव मिला। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जार ही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *