जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के पछियारी बीघा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से आठ वर्षीय शिवानी कुमारी की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी मां आरती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शिवानी कुमारी मूल रूप से घोसी थाना क्षेत्र के नारायण बीघा गांव की निवासी थी। वह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ पछियारी बीघा स्थित ननिहाल आई थी। वे गांव में एक सप्ताह पूर्व बीरेंद्र यादव के घर हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई
हादसे के दिन शिवानी घर के अंदर खेल रही थी और उसकी मां पास में बैठी थीं। तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दोनों मां-बेटी दीवार के मलबे की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक शिवानी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल आरती देवी को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिवार पहले ही आगजनी की घटना से जूझ रहा था, अब इस दूसरे हादसे ने उन्हें और गहरा सदमा पहुंचाया है। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के पछियारी बीघा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से आठ वर्षीय शिवानी कुमारी की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी मां आरती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शिवानी कुमारी मूल रूप से घोसी थाना क्षेत्र के नारायण बीघा गांव की निवासी थी। वह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ पछियारी बीघा स्थित ननिहाल आई थी। वे गांव में एक सप्ताह पूर्व बीरेंद्र यादव के घर हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई
हादसे के दिन शिवानी घर के अंदर खेल रही थी और उसकी मां पास में बैठी थीं। तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दोनों मां-बेटी दीवार के मलबे की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और दोनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक शिवानी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल आरती देवी को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिवार पहले ही आगजनी की घटना से जूझ रहा था, अब इस दूसरे हादसे ने उन्हें और गहरा सदमा पहुंचाया है।


