UP Board Result 2026: गोंडा हाईस्कूल में रुचि तो इंटरमीडिएट में कोमल ने लहराया परचम… बताई अपने सफलता की कहानी

UP Board Result 2026: गोंडा हाईस्कूल में रुचि तो इंटरमीडिएट में कोमल ने लहराया परचम… बताई अपने सफलता की कहानी

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी होते ही गोंडा जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हाईस्कूल की परीक्षा में रुचि दुबे ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवा तथा जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि इंटरमीडिएट में कोमल वर्मा ने 92.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। कुल मिलाकर इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम सामने आते ही गोंडा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार भी मेधावी छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट वर्ग में कोमल वर्मा ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं हाईस्कूल में रुचि दूबे ने 97 प्रतिशत अंक लाकर न सिर्फ जिला टॉप किया, बल्कि प्रदेश की मेरिट सूची में भी पांचवां स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल परीक्षा की बात करें तो हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज, परसा गोंडरी की छात्रा रुचि दूबे ने 582 अंक प्राप्त कर सभी को पीछे छोड़ दिया। दूसरे स्थान पर मां जगदंबा ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज, हिलालपुर दुर्जनपुर के विमलेंद्र तिवारी रहे। जिन्होंने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर श्रीकुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज, सुभागपुर की महिमा ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में इसी विद्यालय की शुभि तिवारी ने 96.33 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया। पांचवें स्थान पर रोजवुड इंटर कॉलेज, रानीपुरवा के प्रखर गोस्वामी और सरस्वती विद्या मंदिर, इटियाथोक की रैना शुक्ला रहे, जिन्होंने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

कोमल वर्मा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहला स्थान किया हासिल

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। किसान इंटर कॉलेज, पिपरा इस्माइल की कोमल वर्मा ने 92.80 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। सुभाष इंटर कॉलेज, उमरीबेगमगंज की आराधना सिंह 92.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर अवध बाल इंटर कॉलेज, मोहना के अभिषेक तिवारी रहे, जिन्होंने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चौथे स्थान पर किसान इंटर कॉलेज की आस्था सोनी और सरस्वती विद्या मंदिर, मालवीयनगर के ऋतिक शुक्ला ने 92.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। पांचवें स्थान पर ज्ञानदीप एकेडमी, सकदरपुर के अंकित यादव रहे, जिन्होंने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस बार हाईस्कूल में 90.65 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 88.82 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। कुल मिलाकर गोंडा के छात्रों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। जिले का नाम एक बार फिर रोशन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *