चीन कर रहा है साजिश! ताइवान के पास दिखे 24 चाइनीज़ एयरक्राफ्ट्स और 8 जहाज

चीन कर रहा है साजिश! ताइवान के पास दिखे 24 चाइनीज़ एयरक्राफ्ट्स और 8 जहाज

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही इस बात की अटकलें तेज़ हो गई कि चीन भी ताइवान पर हमला कर सकता है। पिछले करीब तीन साल में चीन ने लगातार ताइवान के आसपास अपनी गतिविधियाँ बढ़ाई हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अब एक बार फिर चीन ने कुछ ऐसा किया है जिससे ताइवान की सेना अलर्ट मोड पर है।

ताइवान के पास दिखे चाइनीज़ एयरक्राफ्ट्स और जहाज

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उनके क्षेत्र के आसपास आज, मंगलवार, 21 अप्रैल की सुबह चीन के 24 एयरक्राफ्ट्स और 8 जहाज देखे गए। 8 जहाजों में एक आधिकारिक शिप भी शामिल है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार पूरी स्थिति पर उनकी नज़र है।

क्या है चीन-ताइवान विवाद की वजह?

चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। कई अन्य देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। चीन कई मौकों पर साफ कर चुका है कि ताइवान का चीन में विलय होकर रहेगा। इसी वजह से दोनों देशों में विवाद चल रहा है और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो चुकी है।

क्या है चीन का प्लान?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन खुफिया तरीके से ताइवान पर हमला करने का प्लान बना रहा है। हालांकि चीन की तरफ से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पिछले करीब तीन साल में ताइवान के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियाँ भी इस बात की ओर इशारा करती हैं कि ताइवान के खिलाफ चीन सैन्य कार्रवाई की तैयारियों में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *