फाजिल्का में शुद्ध पेयजल को तरस रहे ग्रामीण:नहरों में गंदगी से वाटर वर्क्स से सप्लाई बंद, 1000 रुपये में टैंकर खरीदने को मजबूर

फाजिल्का में शुद्ध पेयजल को तरस रहे ग्रामीण:नहरों में गंदगी से वाटर वर्क्स से सप्लाई बंद, 1000 रुपये में टैंकर खरीदने को मजबूर

फाजिल्का के गांव कटेहड़ा में इस गर्मी में लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। नहरों में आ रहे दूषित पानी के चलते वाटर सप्लाई बंद कर दी गई है। हालांकि पंचायत ने वाटरवर्क्स में ही जमीनी पानी के लिए नया बोर करवा दिया गया, ताकि पानी सप्लाई किया जाए, लेकिन जमीनी पानी भी पीने योग नहीं है। उधर वाटरवर्क्स के हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि चारदीवारी टूट चुकी है, पशु अंदर आ रहे हैं, पानी की डिग्गियां गंदगी से भरी हुई है। हालात यह है कि लोगों को पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है । जिस पर स्थानीय लोगों ने शुद्ध पेयजल की मांग की है । वाटर वर्क्स की डिग्गियां गंदगी से भरीं स्थानीय निवासी भगीरथ ने बताया कि उनके गांव में साढ़े तीन किमी दूर से पानी आता है। पाइपलाइन में कई जगह लोगों द्वारा छेडछाड़ की गई है। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि ववाटरवर्क्स में जो पानी आता है, वह आगे डिग्गी में आता है। लेकिन डिग्गी गंदगी से वह भरी पड़ी है। साफ पानी पीने को नहीं है। उन्होंने कहा यही वजह कि गांव के कई लोगों ने घर में पानी की डिग्गियां बनाई हुई है, जहां नहरी पानी के टैंकर पैसे देकर खरीद मंगवा कर उसे भरा जाता है। घर में पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से वॉटर वर्क्स की डिग्गियों की सुधार की मांग की है ।
एक टैंकर के देने पर 1000 रुपए उधर गांव निवासी अजय कुमार जियानी ने बताया कि उनके गांव के वाटर वर्क्स ने गंदा पानी जमा हो गया है। जहां से रेगुलर सप्लाई भी नहीं की जा रही है । जिसपर उनके द्वारा पानी की डिग्गियों की सफाई करने की मांग के साथ साथ शुद्ध पेयजल की मांग की जा रही है। जमीनी पानी भी सही नहीं है और उक्त लोग जमीनी पानी खरीदकर पीने के लिए मजबूर है । लोगों को जमीनी बोर के पाने से लिए 800 से 1000 रुपए प्रति टैंकर अदा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मामले पर गंभीर होने की जरूरत है।
आद लाल ने कहा कि सरकार ने साफ पानी उपलब्ध करवाने का दावा किया था । लेकिन हालात ये है कि गांव में पीने के लिए भी पानी नहीं है । जिससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि कई बार नेताओं और प्रशासन तक पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं ।
कर्मचारी बोले- नहरों आ रहा गंदा पानी, इससे दिक्कत
उधर वॉटरवर्क्स के कर्मचारी कॉडरमल ने बताया कि नहरों में पानी गंदा आ रहा है जिसके चलते पीछे से पानी की सप्लाई न होने के चलते वाटर सप्लाई बंद की गई है। क्योंकि वाटरवर्क्स में भी मौजूद पानी खराब है और गंदगी भरी पड़ी है। इसलिए इस खराब पानी को भी सप्लाई नहीं किया जा सकता । अगर पीछे से साफ पानी आएगा तो उसे चला दिया जाएगा ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *