वाराणसी के परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार और उप्र सरकार के बीच समन्वय हुआ है। इसके तहत कंप्यूटर नॉलेज और डिजिटल, AI पर फोकस किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से तीन सदस्यीय एक टीम सोमवार को वाराणसी पहुंची थी। यहां के दो विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें पीएम श्री बेसहूपुर और अराजीलाइन के स्कूल में पहुंची टीम ने छात्र छात्राओं से वार्ता किया। यह देखा गया कि किस तरह से हम लाेग कुछ अलग करने का प्रयास कर रहे हैं। छात्रों के बीच बैठक संवाद किया गया। एडी बेसिक हेमंत राव ने बताया कि टीम का विशेष ध्यान डिजिटल टीचिंग और ट्रेनिंग पर है। हमारे प्राथमिक विद्यालयों में आधुनिक तरीके से किस तरह की पढ़ाई हो रही है इसकी जानकारी ली गई है। इसके बाद सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कुछ शिक्षकों के साथ टीम ने बैठक भी की। BSA हेमंत राव ने बताया कि आस्ट्रेलिया से आई टीम ने हमारी शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। आने वाले दिनों में बच्चों को ऑनलाइन एजुकेशन से किस तरह से जोड़ा जाए इस पर फोकस होगा।


