नालंदा में पुआल हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष:घर पर चढ़कर मारपीट और फायरिंग; पति को बचाने में महिला को लगी गोली, पटना रेफर

नालंदा में पुआल हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष:घर पर चढ़कर मारपीट और फायरिंग; पति को बचाने में महिला को लगी गोली, पटना रेफर

नालंदा के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में वर्चस्व और मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में रखे नेवारी (पुआल) को हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते चीख-पुकार और गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गई। गांव के ही दबंगों ने एक परिवार के घर पर धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पति को बचाने दौड़ी एक महिला को गोली लग गई। इस हिंसक झड़प में एक किशोरी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग विवाद की जड़ तिलक गोप के खेत में जबरन रखी गई नेवारी बनी। पीड़ित तिलक गोप का आरोप है कि गांव के ही प्यारे गोप ने पिछले कई महीनों से उनके खेत में भारी मात्रा में पुआल डाल रखा था। जिससे मूंग की फसल बर्बाद हो रही थी। कई बार आग्रह करने के बावजूद जब पुआल नहीं हटाया गया, तो रविवार सुबह तिलक गोप ने फिर से इसकी शिकायत की। इसी बात से आक्रोशित होकर प्यारे गोप अपने दर्जनों हथियारबंद सहयोगियों के साथ घर पर चढ़ आया। हमलावरों ने पहले गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। फिर इलाके में दहशत फैलाने के लिए दर्जनों राउंड हवाई फायरिंग की। महिला की हालत गंभीर, पटना रेफर मारपीट के दौरान जब हमलावर तिलक गोप को निशाना बना रहे थे, तभी उनकी पत्नी दुलारी देवी अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची। इसी बीच अपराधियों की ओर से चलाई गई एक गोली सीधे दुलारी देवी के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। इस हमले में बबलू गोप की पुत्री डोली कुमारी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वारदात की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस गांव पहुंची। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। नालंदा के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में वर्चस्व और मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में रखे नेवारी (पुआल) को हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते चीख-पुकार और गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गई। गांव के ही दबंगों ने एक परिवार के घर पर धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पति को बचाने दौड़ी एक महिला को गोली लग गई। इस हिंसक झड़प में एक किशोरी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग विवाद की जड़ तिलक गोप के खेत में जबरन रखी गई नेवारी बनी। पीड़ित तिलक गोप का आरोप है कि गांव के ही प्यारे गोप ने पिछले कई महीनों से उनके खेत में भारी मात्रा में पुआल डाल रखा था। जिससे मूंग की फसल बर्बाद हो रही थी। कई बार आग्रह करने के बावजूद जब पुआल नहीं हटाया गया, तो रविवार सुबह तिलक गोप ने फिर से इसकी शिकायत की। इसी बात से आक्रोशित होकर प्यारे गोप अपने दर्जनों हथियारबंद सहयोगियों के साथ घर पर चढ़ आया। हमलावरों ने पहले गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। फिर इलाके में दहशत फैलाने के लिए दर्जनों राउंड हवाई फायरिंग की। महिला की हालत गंभीर, पटना रेफर मारपीट के दौरान जब हमलावर तिलक गोप को निशाना बना रहे थे, तभी उनकी पत्नी दुलारी देवी अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची। इसी बीच अपराधियों की ओर से चलाई गई एक गोली सीधे दुलारी देवी के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। इस हमले में बबलू गोप की पुत्री डोली कुमारी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वारदात की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस गांव पहुंची। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *