चैनपुर थाना क्षेत्र के बिड्डी मोड़ के पास शनिवार रात करीब 9:40 बजे एक बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में रंजन कुमार शामिल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना तब हुई जब दीवान तौकीर खान नौघरा से बिड्डी जा रहे थे। इसी दौरान हाटा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे तीन युवकों की बाइक से बिड्डी मोड़ के पास उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजन कुमार, जो चैनपुर से अपने घर कटकरा बेलाव जा रहे थे, सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से चैनपुर पुलिस को सूचना दी गई। 112 डायल नंबर की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रंजन कुमार के परिजनों ने बताया कि वह चैनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां से घर कटकरा बेलाव लौट रहे थे, तभी बिड्डी मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। उनका इलाज जारी है। चैनपुर थाना क्षेत्र के बिड्डी मोड़ के पास शनिवार रात करीब 9:40 बजे एक बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में रंजन कुमार शामिल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना तब हुई जब दीवान तौकीर खान नौघरा से बिड्डी जा रहे थे। इसी दौरान हाटा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे तीन युवकों की बाइक से बिड्डी मोड़ के पास उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजन कुमार, जो चैनपुर से अपने घर कटकरा बेलाव जा रहे थे, सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से चैनपुर पुलिस को सूचना दी गई। 112 डायल नंबर की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रंजन कुमार के परिजनों ने बताया कि वह चैनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां से घर कटकरा बेलाव लौट रहे थे, तभी बिड्डी मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। उनका इलाज जारी है।


