मोतिहारी में शराब पीने के बाद एक की मौत:परिजनों ने जहरीली शराब से मौत का आरोप लगाया, हॉस्पिटल ले जाते समय गई जान

मोतिहारी में शराब पीने के बाद एक की मौत:परिजनों ने जहरीली शराब से मौत का आरोप लगाया, हॉस्पिटल ले जाते समय गई जान

मोतिहारी में एक बार फिर कथित जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर टिकैता गांव में बनारसी साह नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों के अनुसार, बनारसी साह ने बीती शाम गांव के ही भोला शाह के साथ शराब का सेवन किया था। शराब पीने के कुछ घंटों बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सुबह तक स्थिति गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। भोला शाह पर बनारसी साह को शराब पिलाने का आरोप लगाया मृतक के परिजनों ने भोला शाह पर बनारसी साह को शराब पिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपित भोला शाह ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने कहा कि उसने न तो शराब पी थी और न ही किसी को पिलाई। भोला शाह ने यह भी आरोप लगाया कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे महज एक सप्ताह पहले भी जिले में कथित जहरीली शराब पीने से लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़े थे। इन घटनाओं के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही – पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इस मामले पर कहा कि यह फिलहाल संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मोतिहारी में एक बार फिर कथित जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर टिकैता गांव में बनारसी साह नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों के अनुसार, बनारसी साह ने बीती शाम गांव के ही भोला शाह के साथ शराब का सेवन किया था। शराब पीने के कुछ घंटों बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सुबह तक स्थिति गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। भोला शाह पर बनारसी साह को शराब पिलाने का आरोप लगाया मृतक के परिजनों ने भोला शाह पर बनारसी साह को शराब पिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपित भोला शाह ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने कहा कि उसने न तो शराब पी थी और न ही किसी को पिलाई। भोला शाह ने यह भी आरोप लगाया कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे महज एक सप्ताह पहले भी जिले में कथित जहरीली शराब पीने से लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़े थे। इन घटनाओं के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही – पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इस मामले पर कहा कि यह फिलहाल संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *