भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में एग्जाम में नकल का मामला:जांच कमेटी ने 2 दिन का समय मांगा; छात्रा बोली- बदनाम करने की साजिश है

भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में एग्जाम में नकल का मामला:जांच कमेटी ने 2 दिन का समय मांगा; छात्रा बोली- बदनाम करने की साजिश है

भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में ग्रेजुएशन एग्जाम के दौरान एक छात्रा का मोबाइल से नकल करने का वीडियो सामने आया है। इस मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज प्रशासन की ओर से गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है, जिसे प्राचार्य ने स्वीकृति दे दी है। अब इस पूरे प्रकरण की जांच दो दिन और चलेगी। जांच के लिए अतिरिक्त समय मांगा कॉलेज प्रशासन ने पहले जांच कमेटी को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। यह समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही थी, लेकिन कमेटी ने बैठक कर मामले के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर और साक्ष्य जुटाने की आवश्यकता बताते हुए कमेटी ने प्राचार्य से अतिरिक्त समय की मांग की। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने कमेटी की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करना जरूरी है। प्राचार्य ने बताया कि कमेटी को हर पहलू की बारीकी से जांच कर अपनी रिपोर्ट स्पष्ट मंतव्य के साथ सौंपने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग कराने को भी कहा गया है, ताकि बाद में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। जांच कमेटी का किया गठन दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें मारवाड़ी कॉलेज की एक छात्रा परीक्षा के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में छात्रा को उत्तर पुस्तिका देखते, मोबाइल से मिलान करते और अपनी एक सहपाठी के साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा गया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया। निष्पक्ष जांच का आश्वासन मामले में नया मोड़ तब आया जब संबंधित छात्रा शुक्रवार को अपने अभिभावक के साथ कॉलेज पहुंची। उसने प्राचार्य से मुलाकात कर अपनी सफाई पेश की। छात्रा का कहना है कि उसे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इसमें एक छात्र संगठन की भूमिका की आशंका है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राचार्य ने छात्रा को आश्वस्त किया कि जांच कमेटी सभी पक्षों को सुनेगी और निष्पक्ष तरीके से तथ्यों की जांच करेगी। भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में ग्रेजुएशन एग्जाम के दौरान एक छात्रा का मोबाइल से नकल करने का वीडियो सामने आया है। इस मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज प्रशासन की ओर से गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है, जिसे प्राचार्य ने स्वीकृति दे दी है। अब इस पूरे प्रकरण की जांच दो दिन और चलेगी। जांच के लिए अतिरिक्त समय मांगा कॉलेज प्रशासन ने पहले जांच कमेटी को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। यह समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही थी, लेकिन कमेटी ने बैठक कर मामले के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर और साक्ष्य जुटाने की आवश्यकता बताते हुए कमेटी ने प्राचार्य से अतिरिक्त समय की मांग की। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने कमेटी की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करना जरूरी है। प्राचार्य ने बताया कि कमेटी को हर पहलू की बारीकी से जांच कर अपनी रिपोर्ट स्पष्ट मंतव्य के साथ सौंपने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग कराने को भी कहा गया है, ताकि बाद में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। जांच कमेटी का किया गठन दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें मारवाड़ी कॉलेज की एक छात्रा परीक्षा के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में छात्रा को उत्तर पुस्तिका देखते, मोबाइल से मिलान करते और अपनी एक सहपाठी के साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा गया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया। निष्पक्ष जांच का आश्वासन मामले में नया मोड़ तब आया जब संबंधित छात्रा शुक्रवार को अपने अभिभावक के साथ कॉलेज पहुंची। उसने प्राचार्य से मुलाकात कर अपनी सफाई पेश की। छात्रा का कहना है कि उसे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इसमें एक छात्र संगठन की भूमिका की आशंका है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राचार्य ने छात्रा को आश्वस्त किया कि जांच कमेटी सभी पक्षों को सुनेगी और निष्पक्ष तरीके से तथ्यों की जांच करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *