ग्वालियर. में चंबल टेनिस एसोसिएशन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित आरएल वर्मा मेमोरियल द्वितीय मध्यप्रदेश स्टेट रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता में आज के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।
फाइनल परिणाम (U-12 और बालिका वर्ग)
- बालक 12: सौरिश गुप्ता ने मनवीर सिंह होरा को 6-4, 4-6, 11-9 से हराया
- बालिका 12: दिविना धूपड़ ने धृती शर्मा को 6-0, 6-3 से हराया
- बालिका 14: आन्या राठी ने धृती शर्मा को 7-5, 7-3 से हराया
बालक 14 में बड़ा उलटफेर
शिवांश पांडे ने शीर्ष वरीयता प्राप्त गीतांश मखानिया को 6-2, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में रेयांश दवानी ने 6-3, 6-0 से जीत दर्ज की।
अन्य प्रमुख मुकाबले:
- पुरुष एकल सेमीफाइनल:
- रीतेश वर्मा ने विराट सिंह ठाकुर को 7-6, 6-2 से हराया
- जयदेव शर्मा ने विराट सिंह परिहार को 6-3, 6-3 से हराया
- बालक 18 सेमीफाइनल:
- जयदेव शर्मा ने विराज सिंह परिहार को 6-1, 6-2 से हराया
- अर्नव दीक्षित ने विराट सिंह ठाकुर को 6-1, 6-4 से हराया
युगल सेमीफाइनल:
- रीतेश-आदित्य ने ऋतिक-रोहित को 6-2, 6-1 से हराया
- यशराज-स्वप्निल ने अर्नव-स्पर्श को हराकर फाइनल में जगह बनाई
पुरस्कार वितरण:
विजेताओं को ओमवीर सिंह (रजिस्ट्रार, आईटीएम यूनिवर्सिटी), डॉ. समीर गुप्ता और वरिष्ठ खिलाड़ी विवेक पांडे ने सम्मानित किया।
फाइनल मैच आज
कल बालक 14, बालक 18, पुरुष एकल और युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।


