खेत में बने मकान पर दी दबिश:108 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक गिरफ्तार, पुलिस ने खुड़िया का बास में की कार्रवाई

खेत में बने मकान पर दी दबिश:108 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक गिरफ्तार, पुलिस ने खुड़िया का बास में की कार्रवाई

मण्ड्रेला थाना पुलिस ने खुड़िया का बास गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने खेत में बने मकान के बाहर ग्राहक की फिराक में खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। ​ थानाधिकारी कैलाशचन्द को गुप्त सूचना मिली थी कि खुड़िया का बास निवासी सुभाष पुत्र श्योनारायण जाट अपने खेत में बने मकान के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे तत्परता से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 108 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। ​गिरफ्तार आरोपी सुभाष से पुलिस अब कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ​वह यह अफीम कहां से लेकर आया था। ​इलाके में वह किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *