बुरहानपुर निवासी मोहम्मद शाकिर तिगाला को गुरुवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से वाणिज्य विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें ‘डॉक्टर’ की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त हुई है। उनका शोध विषय “जिले में खेती का लागत-लाभ विश्लेषण” रहा। यह शोध कार्य डॉ. संजय जौहरी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। परीक्षकों ने उनके शोध कार्य को प्रकाशन योग्य बताया और मौखिक परीक्षा के दौरान उनके प्रस्तुतिकरण की भी सराहना की। डॉ. तिगाला वर्तमान में सैफी गोल्डन जुबिली क़ादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, वे यूनिक पब्लिक स्कूल बुरहानपुर और कादरिया बुरहानी स्कूल बुरहानपुर में भी अपनी शैक्षणिक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन ने सराहना की।


