‘मुझे गलत तरीके से छुआ गया’, सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा

Daisy Shah On Casting Couch: सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने हाल ही में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के कड़वे अनुभव को साझा किया है। डेजी ने बताया कि किस तरह से उन्हे गलत तरीके से छुआ गया। उनके इस खुलासे के बाद काफी फैंस हैरान रह गए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

डेजी शाह ने बताया डरावना अनुभव (Daisy Shah On Casting Couch)

डेजी ने ‘फ्री प्रेस जर्नल’ से बात करते हुए बताया कि ये किस्सा उनके शुरुआती दौर का है। उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि मुंबई में एक कास्टिंग मीटिंग के दौरान काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। ये घटना उस समय की है जब वो इंडस्ट्री में अपने लिए नए मौके तलाश रही थीं और अलग-अलग फिल्म निर्माताओं से मुलाकात कर रही थीं। इस दौरान साउथ के एक निर्माता के साथ उनकी मुलाकात हुई थी।

डेजी शाह बोलीं- मैं पूरी तरह से हिल गई थी

इसी घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक फिल्ममेकर उस समय मुंबई एक फिल्म के ऑडिशन के लिए आए हुए थे। वो इस दौरान कई लड़कियों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान मैं भी उनसे मिलने के लिए पहुंचीं। डेजी शाह ने कहा कि वो घटना पूरी तरह से झकझोर देने वाली थी।

गलत तरीके से छूने लगा- डेजी शाह

इस दौरान डेजी ने बताया कि बातचीत के दौरान फिल्ममेकर का बर्ताव उन्हें बिल्कुल भी ठीक नहीं लगा। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना परमिशन के छूना और हाथ पकड़ना उन्हें बेहद असहज लगा। यही वजह रही कि उन्होंने उस मौके के बाद दोबारा उस व्यक्ति से संपर्क नहीं किया।

किन-किन फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री

अपने करियर के दौरान डेजी शाह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘जय शो’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘रेस 3’, ‘गुजरात 11’ और ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। डेजी शाह हाल ही में कुछ साल पहले शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *