मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

मुजफ्फरपुर में सक्रिय अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए अलग-अलग कार्रवाई की है। इसमें पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरोह के तार नेपाल तक जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 14 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना क्षेत्र के कमरथु गांव में छापेमारी कर राम कुमार को चोरी की 2 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सहयोगी अर्जुन कुमार को भी 3 चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। इसके अलावा, जारंग मलटोली में छापेमारी कर एक अन्य आरोपी के घर से 1 बाइक बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिलों के इंजन नंबर अन्य थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े हैं। गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर उसके चेसिस और इंजन नंबर से छेड़छाड़ कर देते थे। इसके बाद वे पार्ट्स अलग-अलग कर अवैध तरीके से बेच देते थे। एक चोरी की बाइक बरामद वहीं, दूसरी कार्रवाई में टाउन एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में झपहां चेक पोस्ट पर गाड़ी जांच के दौरान तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सीतामढ़ी के रामदास, मिथिलेश कुमार और सुबोध शाह शामिल हैं। इनके पास से भी एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जिसका चेसिस नंबर और नंबर प्लेट हटाया गया था। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह मुजफ्फरपुर समेत अलग-अलग जिलों में बाइक चोरी कर उन्हें सीतामढ़ी ले जाकर ठिकाने लगाता था। पुलिस को इनका नेपाल कनेक्शन भी मिला है, जहां चोरी की बाइक खपाने की आशंका है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी है। मुजफ्फरपुर में सक्रिय अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए अलग-अलग कार्रवाई की है। इसमें पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरोह के तार नेपाल तक जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 14 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना क्षेत्र के कमरथु गांव में छापेमारी कर राम कुमार को चोरी की 2 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सहयोगी अर्जुन कुमार को भी 3 चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। इसके अलावा, जारंग मलटोली में छापेमारी कर एक अन्य आरोपी के घर से 1 बाइक बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिलों के इंजन नंबर अन्य थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े हैं। गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर उसके चेसिस और इंजन नंबर से छेड़छाड़ कर देते थे। इसके बाद वे पार्ट्स अलग-अलग कर अवैध तरीके से बेच देते थे। एक चोरी की बाइक बरामद वहीं, दूसरी कार्रवाई में टाउन एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में झपहां चेक पोस्ट पर गाड़ी जांच के दौरान तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सीतामढ़ी के रामदास, मिथिलेश कुमार और सुबोध शाह शामिल हैं। इनके पास से भी एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जिसका चेसिस नंबर और नंबर प्लेट हटाया गया था। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह मुजफ्फरपुर समेत अलग-अलग जिलों में बाइक चोरी कर उन्हें सीतामढ़ी ले जाकर ठिकाने लगाता था। पुलिस को इनका नेपाल कनेक्शन भी मिला है, जहां चोरी की बाइक खपाने की आशंका है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *