14 साल का वनवास हुआ खत्म, मामी सुनीता आहूजा ने कृष्णा-कश्मीरा को लगाया गले, रिश्ते की कड़वाहट हुई दूर

14 साल का वनवास हुआ खत्म, मामी सुनीता आहूजा ने कृष्णा-कश्मीरा को लगाया गले, रिश्ते की कड़वाहट हुई दूर

Sunita Ahuja-Krushna Abhishek Patchup: करीब एक दशक से चले आ रहे पारिवारिक क्लेश के बाद आखिरकार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा में सभी दूरियां मिटते हुए नजर आ रही हैं। सुनीता आहूजा ने 10 सालों के लंबे इंतजार के बाद कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा को लगे लगाया है। इस वीडियो ने इस वक्त सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के शूट में ये नजारा देखने को मिला जहां तीनों एक साथ पैपराजी को पोज देते हुए नजर आए। इस वीडियो के आने के बाद फैंस के बीच भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

सुनीता ने भांजे कृष्णा को लगाया गले (Sunita Ahuja-Krushna Abhishek Patchup)

सुनीता और कृष्णा के बीच काफी बातचीत देखने को मिली। इस दौरान हंसी-मजाक होते हुए भी दिखा। साथ में कृष्णा की बहन और अभिनेत्री आरती सिंह भी मौजूद थीं और उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। लंबे समय बाद परिवार के सदस्यों को एक साथ सहज माहौल में देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

लाइफ्ट शेफ्स के एपिसोड में होगी ढेर सारी मस्ती

जब पिक्चर का ट्रेलर ही कुछ इस तरीके का है तो सोचिए जरा कि पूरी फिल्म आखिर कैसी होगी। लाफ्टर शेफ्स के इस एपिसोड को देखने में काफी मजा आने वाला है। आज इस एपिसोड का शूट हुआ है। कुछ दिन में टेलिकास्ट किया जाएगा। हालांकि जिस तरह से सुनीता और कश्मीरा शाह के बीच भी पैचअप हुआ है, उसे देखते हुए तो ये साफ झलक रहा है कि ये एपिसोड भी काफी इमोशनल होने वाला है। तीनों आपस में मिलकर एक दूसरे की पोल खोलते हुए भी नजर आ सकते हैं।

आखिर क्यों आई थी रिश्ते में दूरी?

इस पूरे विवाद की शुरुआत साल 2016 में मानी जाती है। उस समय एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गलतफहमियां बढ़ीं और मामला धीरे-धीरे रिश्तों में खटास तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत लगभग बंद हो गई थी। कई सार्वजनिक मौकों पर दूरी साफ दिखाई देती रही, जिससे फैंस भी निराश थे।

हालांकि बीच-बीच में गोविंदा का अपने भांजे और भांजी से मिलना-जुलना जारी रहा, लेकिन सुनीता की नाराजगी लंबे समय तक कायम रही। ऐसे में लाफ्टर शेफ्स के मंच पर उन्हें कृष्णा और कश्मीरा के साथ देखना वाकई किसी ट्रीट से कम नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *