जमशेदपुर के डोबो पुल से मंगलवार देर रात एक युवक लापता हो गया। मौके से उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और चाबी बरामद हुई है, जिसके बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। परसूडीह के गोलपहाड़ी निवासी 26 वर्षीय अविनाश कुमार मंगलवार रात करीब 11 बजे से लापता है। परिजनों को सूचना मिलने पर वे डोबो पुल पहुंचे, जहां अविनाश की प्लेजर स्कूटी, मोबाइल और चाबी मिली। हालांकि, अविनाश का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि अविनाश ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी होगी। इसके बाद रातभर परिजन और स्थानीय लोगों ने टॉर्च की मदद से नदी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था परिजनों ने बताया कि अविनाश पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। वह गोविंदपुर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह घर से निकला था। निकलने से पहले उसने अपनी मां को 5 हजार रुपए दिए थे और जल्द वापस आने की बात कही थी। अविनाश का एक छोटा बेटा भी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में बाधा आई, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोग लगातार तलाश अभियान में जुटे हुए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी। जमशेदपुर के डोबो पुल से मंगलवार देर रात एक युवक लापता हो गया। मौके से उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और चाबी बरामद हुई है, जिसके बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। परसूडीह के गोलपहाड़ी निवासी 26 वर्षीय अविनाश कुमार मंगलवार रात करीब 11 बजे से लापता है। परिजनों को सूचना मिलने पर वे डोबो पुल पहुंचे, जहां अविनाश की प्लेजर स्कूटी, मोबाइल और चाबी मिली। हालांकि, अविनाश का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि अविनाश ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी होगी। इसके बाद रातभर परिजन और स्थानीय लोगों ने टॉर्च की मदद से नदी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था परिजनों ने बताया कि अविनाश पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। वह गोविंदपुर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह घर से निकला था। निकलने से पहले उसने अपनी मां को 5 हजार रुपए दिए थे और जल्द वापस आने की बात कही थी। अविनाश का एक छोटा बेटा भी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में बाधा आई, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोग लगातार तलाश अभियान में जुटे हुए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।


