समस्तीपुर-दरभंगा डबल लाइन पर मई महीने से सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। इस खंड रामभद्रपुर-थलवारा के बीच चल रहे दोहरीकरण के चौथे चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। 5 बड़े पुल के निर्माण के साथ ही रेलवे लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। लाइन बिछाए जाने के बाद रेलवे के निर्माण विभाग की ओर से 12 किलोमीटर में 123 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन ट्रायल किया है। अब इस स्टेशनों के बीच शेष बचे सिंगनल का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यह कार्य मई महीने के पहले सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद सीआरएस इस खंड का निरीक्षण कर सकते हैं। निरीक्षण के बाद सब ठीक रहा तो दोहरीलाइन पर सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। बागमती और करेह नदी पर पुल बना डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रामभद्रपुर-थलवारा के बीच 5 बड़े पुलों का निर्माण कराया गया है। जिसमें बागमती और करेह नदी पर 16 व 17 नंबर के पुल का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा इस खंड पर पुल नंबर 14, 15 , 15 ए का भी निर्माण पूरा करने के बाद मानक एजेंसी से जांच कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसके बाद स्पीड ट्रायल कराया गया है।
2015 में शुरू हुआ था योजना पर कार्य 2015 में 519 करोड़ की लागत से दोहरीकरण का कार्य शुरू हुआ, जिसमें रेलवे ट्रैक-पुल के लिए 491 करोड़ और 28 करोड़ रुपए इलेक्ट्रिक वायरिंग के लिए आवंटित हुई थी। इस कार्य को 3 साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन 10 साल बाद रेलवे लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो पाया है। रेलवे के निर्माण विभाग की ओर से इस खंड पर पहले चरण में समस्तीपुर-किशनपुर 10.50 किलोमीटर और दूसरे चरण में दरभंगा-थलवाड़ा 9.50 किलोमीटर में दोहरीकरण का कार्य पूरा हुआ है। नियत समय पर चलेगी ट्रेन, स्पीड भी बढे़गी समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीलाइन पर ट्रेन सेवा के शुरू होने से इस खंड पर चलने वाली ट्रेनें नियत समय पर चलगी। इसके साथ ट्रेनों की स्पीड भी बढ जाएगी। जिससे लोग सही समय पर गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। यात्रियों को समय की बचत होगी। समस्तीपुर-दरभंगा डबल लाइन पर मई महीने से सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। इस खंड रामभद्रपुर-थलवारा के बीच चल रहे दोहरीकरण के चौथे चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। 5 बड़े पुल के निर्माण के साथ ही रेलवे लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। लाइन बिछाए जाने के बाद रेलवे के निर्माण विभाग की ओर से 12 किलोमीटर में 123 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन ट्रायल किया है। अब इस स्टेशनों के बीच शेष बचे सिंगनल का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यह कार्य मई महीने के पहले सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद सीआरएस इस खंड का निरीक्षण कर सकते हैं। निरीक्षण के बाद सब ठीक रहा तो दोहरीलाइन पर सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। बागमती और करेह नदी पर पुल बना डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रामभद्रपुर-थलवारा के बीच 5 बड़े पुलों का निर्माण कराया गया है। जिसमें बागमती और करेह नदी पर 16 व 17 नंबर के पुल का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा इस खंड पर पुल नंबर 14, 15 , 15 ए का भी निर्माण पूरा करने के बाद मानक एजेंसी से जांच कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसके बाद स्पीड ट्रायल कराया गया है।
2015 में शुरू हुआ था योजना पर कार्य 2015 में 519 करोड़ की लागत से दोहरीकरण का कार्य शुरू हुआ, जिसमें रेलवे ट्रैक-पुल के लिए 491 करोड़ और 28 करोड़ रुपए इलेक्ट्रिक वायरिंग के लिए आवंटित हुई थी। इस कार्य को 3 साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन 10 साल बाद रेलवे लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो पाया है। रेलवे के निर्माण विभाग की ओर से इस खंड पर पहले चरण में समस्तीपुर-किशनपुर 10.50 किलोमीटर और दूसरे चरण में दरभंगा-थलवाड़ा 9.50 किलोमीटर में दोहरीकरण का कार्य पूरा हुआ है। नियत समय पर चलेगी ट्रेन, स्पीड भी बढे़गी समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीलाइन पर ट्रेन सेवा के शुरू होने से इस खंड पर चलने वाली ट्रेनें नियत समय पर चलगी। इसके साथ ट्रेनों की स्पीड भी बढ जाएगी। जिससे लोग सही समय पर गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। यात्रियों को समय की बचत होगी।


