भागलपुर और गोड्‌डा एलटीटी में 2 जनरल कोच जुड़ेंगे:2 स्लीपर हटाए जाएंगे, जून में होगा बदलाव; यात्रियों की संख्या को देखते हुए निर्णय

भागलपुर और गोड्‌डा एलटीटी में 2 जनरल कोच जुड़ेंगे:2 स्लीपर हटाए जाएंगे, जून में होगा बदलाव; यात्रियों की संख्या को देखते हुए निर्णय

लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 12335/12336 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (एलटीटी) और 22311/22312 गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में स्लीपर कोच कम कर जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत दोनों ट्रेनों में 2 स्लीपर कोच हटाकर उनकी जगह 2 जनरल कोच जोड़े जाएंगे। इससे जनरल कोच की संख्या बढ़कर 6 हो जाएगी, जबकि स्लीपर कोच घटकर 7 से 5 रह जाएंगे।
गोड्डा-एलटीटी एक्सप्रेस में 21 जून से बदलाव बता दें कि एक सप्ताह पहले ही एक स्लीपर कोच हटाकर उसकी जगह थर्ड एसी कोच जोड़े गए थे। गोड्डा-एलटीटी एक्सप्रेस में यह बदलाव 21 जून से और भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में 23 जून से लागू होगा। इस संबंध में पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशन मैनेजर के. राजकुमार ने अधिसूचना जारी की है। अभी 22 कोच वाली इस ट्रेन में 7 स्लीपर, 4 जनरल, 6 थर्ड एसी, 2 टू एसी और 1 पेंट्रीकार कोच शामिल हैं। बदलाव के बाद जनरल कोच बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर गर्मी के मौसम में लंबी दूरी तय करने वालों को सीट के लिए कम जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
यात्रियों को लूटने वाले गिरोह पर कार्रवाई इधर, ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान लूटने वाले गिरोह के खिलाफ भागलपुर में बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। अभियान के दौरान कई गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। कुख्यात नाढ़ा मियां गिरोह के भी कई शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बरियारपुर क्षेत्र में आरपीएफ के साथ मिलकर छापेमारी की, जिसमें कई संदिग्धों को पकड़ा गया। लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 12335/12336 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (एलटीटी) और 22311/22312 गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में स्लीपर कोच कम कर जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत दोनों ट्रेनों में 2 स्लीपर कोच हटाकर उनकी जगह 2 जनरल कोच जोड़े जाएंगे। इससे जनरल कोच की संख्या बढ़कर 6 हो जाएगी, जबकि स्लीपर कोच घटकर 7 से 5 रह जाएंगे।
गोड्डा-एलटीटी एक्सप्रेस में 21 जून से बदलाव बता दें कि एक सप्ताह पहले ही एक स्लीपर कोच हटाकर उसकी जगह थर्ड एसी कोच जोड़े गए थे। गोड्डा-एलटीटी एक्सप्रेस में यह बदलाव 21 जून से और भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में 23 जून से लागू होगा। इस संबंध में पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशन मैनेजर के. राजकुमार ने अधिसूचना जारी की है। अभी 22 कोच वाली इस ट्रेन में 7 स्लीपर, 4 जनरल, 6 थर्ड एसी, 2 टू एसी और 1 पेंट्रीकार कोच शामिल हैं। बदलाव के बाद जनरल कोच बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर गर्मी के मौसम में लंबी दूरी तय करने वालों को सीट के लिए कम जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
यात्रियों को लूटने वाले गिरोह पर कार्रवाई इधर, ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान लूटने वाले गिरोह के खिलाफ भागलपुर में बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। अभियान के दौरान कई गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। कुख्यात नाढ़ा मियां गिरोह के भी कई शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बरियारपुर क्षेत्र में आरपीएफ के साथ मिलकर छापेमारी की, जिसमें कई संदिग्धों को पकड़ा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *