Varun Dhawan Hai Jawani To Ishq Hona Hai Controversy: वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का अभी पहला लुक ही सामने आया है और अभी से ही फिल्म को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के लुक को लेकर पेड रिव्यू करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली हैं कटेंट क्रिएटर, जिन्होंने कहा है कि उन्हें इस फिल्म के लुक का पेड रिव्यू देने के लिए कहा गया था लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकतीं। हैरानी की बात ये है कि क्रिएटर के वीडियो पर खुद वरुण धवन ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
कंटेंट क्रिएटर ने लगाया आरोप (Varun Dhawan Hai Jawani To Ishq Hona Hai Controversy)
हाल ही में वरुण, मृणाल और पूजा हेगड़े की इस फिल्म का पहला लुक सामने आया है, जिसे अब तक मिले-जुले रिएक्शन्स मिले हैं। इसी बीच एक कंटेंट क्रिएटर सिमरन भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ने दावा किया कि उनसे फिल्म के टीजर पर ‘फेक रिव्यू’ देने के लिए कहा गया था।
इंस्टाग्राम वीडियो में किया दावा
दरअसल, सिमरन भाट ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि वो अपनी दोस्त के साथ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास थीं, तभी दो लोग उनके पास आए और उन्होंने वरुण धवन की फिल्म के टीजर पर प्रतिक्रिया देने की रिक्वेस्ट करने लगे। सिमरन के मुताबिक, जब उन्होंने कहा कि उन्होंने टीजर देखा ही नहीं है, तब उन लोगों ने कथित तौर पर कहा कि वो उन्हें बता देंगे कि क्या बोलना है। इस पर सिमरन ने साफ तौर पर मना कर दिया और कहा कि बिना देखे कोई भी रिव्यू देना सही नहीं होगा।
सिमरन के दावे पर वरुण धवन का कमेंट
जैसे ही सिमरन भट्ट की ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई, लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया। इसी बीच खुद अभिनेता वरुण धवन ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। सिमरन ने अपने वीडियो में वरुण को भी टैग किया था इसलिए अभिनेता ने जवाब देते हुए ज्यादा समय नहीं लगाया। उन्होंने कहा, उम्मीद है आपको इस वीडियो पर इतने व्यूज मिल जाएं।


ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया
हालांकि, इस विवाद के सामने आने के बाद भी वरुण धवन या फिल्म की टीम की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है। ऐसे में ये मामला अभी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं और इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ये फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


