भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सीवान जिला प्रशासन द्वारा आंबेडकर संवाद कक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय उपस्थित रहे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, डीडीसी मुकेश कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात आंबेडकर संवाद कक्ष एवं परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं गोपालगंज मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर भी जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण किया। बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त असमानताओं और कुरीतियों का सामना करते हुए समाधान आधारित दृष्टिकोण अपनाया। उनकी बौद्धिकता और तार्किकता ने देश को एक सशक्त संविधान दिया, जो आज भी भारत के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके सिद्धांतों और विचारों को अपने जीवन में उतारें तथा समाज में समानता स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाएं। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक समानता को मजबूत करने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। ”बाबा साहेब के विचार हमें समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते” इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कहा कि बाबा साहेब के विचार हमें समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। वहीं डीडीसी मुकेश कुमार ने कहा कि समाज में समानता स्थापित करने के लिए अभी भी निरंतर प्रयास की आवश्यकता है और हमें बाबा साहेब के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में सिविल सर्जन श्रीनिवास कुमार, डीएसओ सीमा कुमारी, बालेंदु पांडेय, सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में प्रोफेसर ए. हक समेत कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत शालू कुमारी ने किया, जबकि आभार ज्ञापन जूली कुमारी द्वारा किया गया। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सीवान जिला प्रशासन द्वारा आंबेडकर संवाद कक्ष में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय उपस्थित रहे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, डीडीसी मुकेश कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात आंबेडकर संवाद कक्ष एवं परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं गोपालगंज मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर भी जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण किया। बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त असमानताओं और कुरीतियों का सामना करते हुए समाधान आधारित दृष्टिकोण अपनाया। उनकी बौद्धिकता और तार्किकता ने देश को एक सशक्त संविधान दिया, जो आज भी भारत के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके सिद्धांतों और विचारों को अपने जीवन में उतारें तथा समाज में समानता स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाएं। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक समानता को मजबूत करने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। ”बाबा साहेब के विचार हमें समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते” इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कहा कि बाबा साहेब के विचार हमें समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। वहीं डीडीसी मुकेश कुमार ने कहा कि समाज में समानता स्थापित करने के लिए अभी भी निरंतर प्रयास की आवश्यकता है और हमें बाबा साहेब के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में सिविल सर्जन श्रीनिवास कुमार, डीएसओ सीमा कुमारी, बालेंदु पांडेय, सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में प्रोफेसर ए. हक समेत कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत शालू कुमारी ने किया, जबकि आभार ज्ञापन जूली कुमारी द्वारा किया गया।


