AES को लेकर के अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग:मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में तैयारी पूरी; इस साल अब तक 17 केस मिले, सभी स्वस्थ होकर लौटे

AES को लेकर के अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग:मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में तैयारी पूरी; इस साल अब तक 17 केस मिले, सभी स्वस्थ होकर लौटे

मुजफ्फरपुर में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही चमकी बुखार (AES) के मामलों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल से लेकर ग्रामीण स्तर तक व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में अब तक कुल 17 AES के मामले सामने आए हैं, जिनमें 12 बच्चे मुजफ्फरपुर के और 5 अन्य जिलों के हैं। सभी बच्चों का इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। फिलहाल कुछ बच्चे भर्ती हैं, लेकिन अभी तक कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हर स्तर पर तैयार स्वास्थ्य व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष किसी भी बच्चे की मौत न हो, इसके लिए विशेष तैयारी की है। SKMCH में 100 बेड का ICU पूरी तरह रेडी मोड में रखा गया है। इसके अलावा सदर अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू तैयार है और जिले के सभी PHC और CHC में 2-2 आईसीयू बेड रिजर्व किए गए हैं। ग्रामीण से शहरी इलाकों तक जागरूकता अभियान प्रशासन की ओर से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लोगों को चमकी बुखार के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधीक्षक बोले- पूरी तैयारी, बेहतर परिणाम की उम्मीद SKMCH के उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि अस्पताल में इलाज की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सभी आवश्यक दवाएं और जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस वर्ष भी बेहतर परिणाम लाने का लक्ष्य है और किसी भी बच्चे की AES से मौत न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। PHC, CHC और सदर अस्पताल के अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में इलाज में लापरवाही न हो और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। मुजफ्फरपुर में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही चमकी बुखार (AES) के मामलों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल से लेकर ग्रामीण स्तर तक व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में अब तक कुल 17 AES के मामले सामने आए हैं, जिनमें 12 बच्चे मुजफ्फरपुर के और 5 अन्य जिलों के हैं। सभी बच्चों का इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। फिलहाल कुछ बच्चे भर्ती हैं, लेकिन अभी तक कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हर स्तर पर तैयार स्वास्थ्य व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष किसी भी बच्चे की मौत न हो, इसके लिए विशेष तैयारी की है। SKMCH में 100 बेड का ICU पूरी तरह रेडी मोड में रखा गया है। इसके अलावा सदर अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू तैयार है और जिले के सभी PHC और CHC में 2-2 आईसीयू बेड रिजर्व किए गए हैं। ग्रामीण से शहरी इलाकों तक जागरूकता अभियान प्रशासन की ओर से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लोगों को चमकी बुखार के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधीक्षक बोले- पूरी तैयारी, बेहतर परिणाम की उम्मीद SKMCH के उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि अस्पताल में इलाज की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सभी आवश्यक दवाएं और जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस वर्ष भी बेहतर परिणाम लाने का लक्ष्य है और किसी भी बच्चे की AES से मौत न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। PHC, CHC और सदर अस्पताल के अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में इलाज में लापरवाही न हो और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *