बक्सर-आरा फोरलेन पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके पति और 10 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामगढ़ के समीप हुआ। मृतका की पहचान नीतू कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पति विनीत कुमार और बेटे के साथ गाजीपुर से पटना लौट रही थीं। विनीत कुमार गाजीपुर में एक बैंक में कार्यरत हैं और आंबेडकर जयंती की छुट्टी पर परिवार के साथ घर जा रहे थे। अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार बताया गया कि विनीत कुमार गाड़ी चला रहे थे। रामगढ़ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नीतू कुमारी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति और पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का इलाज जारी है, और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। लोगों से सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की अपील पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोने की वजह से यह दुर्घटना हुई हो सकती है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें,ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बक्सर-आरा फोरलेन पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके पति और 10 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामगढ़ के समीप हुआ। मृतका की पहचान नीतू कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पति विनीत कुमार और बेटे के साथ गाजीपुर से पटना लौट रही थीं। विनीत कुमार गाजीपुर में एक बैंक में कार्यरत हैं और आंबेडकर जयंती की छुट्टी पर परिवार के साथ घर जा रहे थे। अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार बताया गया कि विनीत कुमार गाड़ी चला रहे थे। रामगढ़ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नीतू कुमारी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति और पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का इलाज जारी है, और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। लोगों से सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की अपील पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोने की वजह से यह दुर्घटना हुई हो सकती है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें,ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


