Lipstick Shades: गलत लिपस्टिक शेड बिगाड़ सकता है आपका पूरा लुक! जानें किस ड्रेस के साथ कौन सा शेड रहेगा बेस्ट

Lipstick Shades: गलत लिपस्टिक शेड बिगाड़ सकता है आपका पूरा लुक! जानें किस ड्रेस के साथ कौन सा शेड रहेगा बेस्ट

Dress Ke Sath Lipstick Matching Guide: अक्सर कहीं जाते समय मेकअप और कपड़ों की पूरी तैयारी करने के बाद जब लास्ट में लिपस्टिक लगानी होती है, तो सबसे ज्यादा महिलाएं कन्फ्यूज हो जाती हैं कि वे कौन से रंग की लिपस्टिक लगाएं। और हो भी क्यों ना, एक लिपस्टिक शेड गलत होने की वजह से पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी कहीं जाने से पहले तीन से चार शेड्स की लिपस्टिक लगाकर देखती हैं कि आप पर कौन सा अच्छा लगेगा, तो इससे टाइम वेस्ट होने के साथ ही बार-बार लिपस्टिक को लगाने और हटाने की वजह से लिप्स की स्किन भी खराब होने लगती है। तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की इस स्टोरी में हम कौन से रंग के कपड़ों के साथ कौन से रंग की लिपस्टिक अच्छी लगती है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आइडिया लेकर आप तैयार हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

येलो कपड़ों के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स

येलो यानी पीला रंग के कपड़े काफी ज्यादा ब्राइट और आंखों को सुकून देने वाले होते हैं। इसलिए इस रंग के कपड़ों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के चैनल sanyasawant पर Sanya Sawant द्वारा शेयर एक वीडियो के अनुसार लिपस्टिक के न्यूट्रल शेड्स ज्यादा अच्छे लगते हैं। ऐसे में अगर आप पीले रंग की साड़ी, सूट या किसी ड्रेस या टॉप में सिंपल और क्लासी दिखना चाहती हैं, तो क्लासिक न्यूड या न्यूड बेज रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। ये शेड्स ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट हैं। वहीं अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और थोड़ा बोल्ड लुक चाहती हैं, तो चॉकलेट ब्राउन भी एक अच्छा ऑप्शन आपके लिए हो सकता है।

ग्रीन आउटफिट के साथ लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स

पिंक और कोरल के लिपस्टिक शेड्स हरे रंग के कपड़ों के साथ काफी अच्छे लगते हैं और एक बहुत ही फ्रेश और खिला-खिला लुक देते हैं। ऐसे में अगर आप दिन के किसी फंक्शन में जा रही हैं और आपने हरे रंग का कपड़ा पहन रखा है, तो आप कोरल लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके अलावा अगर आप थोड़ा ज्यादा मेकअप और हैवी लुक चाहती हैं, तो डीप पिंक का चुनाव करें। वहीं अगर आप बिल्कुल नेचुरल और क्यूट लुक चाहती हैं, तो बेबी पिंक शेड आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।

पर्पल ड्रेस के साथ रॉयल लुक

पर्पल यानी बैंगनी रंग को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए रेड और बेरी के शेड्स की लिपस्टिक लगानी चाहिए। इसके अलावा अगर आप थोड़ा हैवी लुक चाहती हैं या सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो ब्रिक रेड और डीप बेरी की भी लिपस्टिक शेड्स ट्राई कर सकती हैं। अगर आप अपने लुक को थोड़ा हल्का और सॉफ्ट रखना चाहती हैं, तो सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

Matching lipstick for outfits
Matching Lipstick For Outfits | Image Credit Gemini

रस्ट कलर के लिए परफेक्ट मैच लिपस्टिक शेड्स

रस्ट यानी जंग जैसा लाल-भूरा रंग आजकल काफी ट्रेंड में है। इसके साथ हमेशा अर्थी और ब्राउनिश टोन्स बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप इन रंग के कपड़ों के साथ एक सोबर और एलिगेंट लुक के लिए न्यूड बेज का चुनाव कर सकती हैं। वहीं न्यूड ब्राउन एक ऐसा शेड है जो रस्ट कलर के साथ सबसे ज्यादा सूट करता है। अगर आप थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो रस्ट रेड लगाकर अपने लुक को पूरी तरह कंप्लीट कर सकती हैं।

रेड कपड़ों के साथ इन लिपस्टिक शेड्स का करें चुनाव

लाल रंग के कपड़े बहुत ही बोल्ड और अट्रैक्टिव होते हैं, इसलिए इनके साथ लिपस्टिक का चुनाव थोड़ा संभलकर करना चाहिए। रेड ड्रेस के साथ न्यूड ब्राउन सबसे सेफ और स्टाइलिश ऑप्शन है। अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा थोड़ा सॉफ्ट दिखे, तो डस्टी रोज शेड लगाएं। इसके अलावा पीच न्यूड भी लाल कपड़ों के साथ बहुत ही खूबसूरत और नेचुरल टच देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *