Dubai gold rates today: डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के चलते आज एमसीएक्स पर सोने-चांदी की ट्रेडिंग नहीं हो रही है। वहीं, वैश्विक बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। इस बीच दुबई में सोने के दाम आज 14 अप्रैल को बढ़ गए हैं। प्रमुख ज्वेलरी कंपनियों जैसे Dubai Jewellery Group, iGold, Malabar Gold & Diamonds, Joyalukkas और Kalyan Jewellers की वेबसाइट्स के अनुसार, दुबई में 22 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को करीब 532.50 AED से 534.80 AED प्रति ग्राम के बीच है।
कितना सस्ता है दुबई में सोना?
दुबई की करेंसी यूएई दिरहम है। इसे यूनाइटेड अरब अमीरात दिरहम (AED) भी कहते हैं। एक एईडी 25.76 भारतीय रुपये के बराबर होती है। दुबई में 22 कैरेट सोने की कीमत औसतन 533 AED (13,730 रुपये) प्रति ग्राम है। वहीं, भारत में इस समय 22 कैरेट सोने की हाजिर कीमत करीब 14,650 रुपये प्रति ग्राम है। इस तरह दुबई में सोना 920 रुपये प्रति ग्राम सस्ता मिल रहा है। 10 ग्राम के हिसाब से भाव 9,200 रुपये सस्ता बैठता है।
मालाबार गोल्ड का दुबई में सोने का रेट
दुबई में Malabar Gold & Diamonds पर 22 कैरेट सोने का भाव 532.50 AED प्रति ग्राम है।
जोयालुक्कास का दुबई में सोने का रेट
जोयालुक्कास में 22 कैरेट सोने की कीमत 532.50 AED प्रति ग्राम है। जबकि 24 कैरेट 575.25 AED और 18 कैरेट 437.75 AED प्रति ग्राम पर है।
कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट
कल्याण ज्वैलर्स में 22 कैरेट सोने का भाव 532.50 AED प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। यहां 24 कैरेट सोने का रेट 575.25 AED, 21 कैरेट सोने का रेट 510.75 AED और 18 कैरेट सोने का भाव 437.75 AED है।
Dubai Jewellery Group में सोने का रेट
दुबई ज्वैलरी ग्रुप का दुबई में 24 कैरेट सोने का रेट 575.25 AED पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 532.50 AED पर है। 21 कैरेट सोने का रेट 510.75 AED है और 18 कैरेट सोने का रेट 437.75 AED है।
| ज्वैलर / संस्था | 24 कैरेट (AED/ग्राम) | 22 कैरेट (AED/ग्राम) | 21 कैरेट (AED/ग्राम) | 18 कैरेट (AED/ग्राम) |
|---|---|---|---|---|
| Malabar Gold & Diamonds | — | 532.50 | — | — |
| Joyalukkas | 575.25 | 532.50 | — | 437.75 |
| Kalyan Jewellers | 575.25 | 532.50 | 510.75 | 437.75 |
| Dubai Jewellery Group | 575.25 | 532.50 | 510.75 | 437.75 |
| iGold | 577.62 | 534.80 | 510.47 | 437.55 |
iGold पर सोने का रेट
दुबई में iGold 22 कैरेट सोना 534.80 AED पर है। 24 कैरेट सोना 577.62 AED पर है। 21 कैरेट सोना 510.47 AED पर है। वहीं, 18 कैरेट सोना 437.55 AED पर है।
दुबई से भारत कितना सोना ला सकते हैं?
जो भारतीय नागरिक एक साल से ज़्यादा समय से विदेश में रह रहे हैं वो ड्यूटी फ्री सोने के आभूषण ला सकते हैं। महिलाओं के लिए यह सीमा 40 ग्राम और पुरुषों के लिए 20 ग्राम है। इससे ज़्यादा लाना हो तो कुल 1 किलोग्राम तक सोना लाया जा सकता है, लेकिन तय सीमा से ऊपर के हिस्से पर कस्टम ड्यूटी लगेगी। एक बात ध्यान रखें। यह छूट सिर्फ आभूषणों पर है। सोने के बार या सिक्कों पर पहले ग्राम से ही कस्टम ड्यूटी लगती है।


