गिरिडीह में पिकअप वैन ने पोल और पेड़ तोड़ा:मोहलीचुवां में देर रात हादसा, आवाज से सहमे लोग, चालक हिरासत में लिया गया

गिरिडीह में पिकअप वैन ने पोल और पेड़ तोड़ा:मोहलीचुवां में देर रात हादसा, आवाज से सहमे लोग, चालक हिरासत में लिया गया

गिरिडीह के मोहलीचुवां स्थित एसपी आवास के पास सोमवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूट गया और पास का पेड़ भी उखड़कर गिर पड़ा। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर वाहन सीधे किसी घर या राहगीर से टकराता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आवाज से सहमे लोग, चालक हिरासत में जानकारी के मुताबिक, टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, वहीं पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। लगातार हादसों से लोगों में आक्रोश घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। वार्ड पार्षद मुन्ना रजवार ने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे भय के माहौल में जी रहे हैं। रात में भी असुरक्षा महसूस करते हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। गिरिडीह के मोहलीचुवां स्थित एसपी आवास के पास सोमवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूट गया और पास का पेड़ भी उखड़कर गिर पड़ा। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर वाहन सीधे किसी घर या राहगीर से टकराता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आवाज से सहमे लोग, चालक हिरासत में जानकारी के मुताबिक, टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, वहीं पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। लगातार हादसों से लोगों में आक्रोश घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। वार्ड पार्षद मुन्ना रजवार ने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे भय के माहौल में जी रहे हैं। रात में भी असुरक्षा महसूस करते हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *