मगध विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट:25 अप्रैल तक स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन, सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपए

बोधगया मगध विश्वविद्यालय ने Ph.D. Admission Test(PAT) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन जून 2026 तक संभावित है। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों को अब आवेदन की तैयारी तेज करनी होगी। परीक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। फीस ऑनलाइन जमा होगा फीस को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपए परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग (BC-I) के उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क देना होगा। फीस भी ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम समय में सर्वर की समस्या या अन्य तकनीकी कारणों से परेशानी हो सकती है। इसलिए समय रहते फॉर्म भरना ही बेहतर होगा। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड को लेकर अलग से सूचना जारी की जाएगी। इस बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। लंबे समय से PAT का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह अहम मौका माना जा रहा है। कुलपति के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक ने अधिसूचना जारी की है और संबंधित पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। बोधगया मगध विश्वविद्यालय ने Ph.D. Admission Test(PAT) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन जून 2026 तक संभावित है। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों को अब आवेदन की तैयारी तेज करनी होगी। परीक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। फीस ऑनलाइन जमा होगा फीस को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपए परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग (BC-I) के उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क देना होगा। फीस भी ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम समय में सर्वर की समस्या या अन्य तकनीकी कारणों से परेशानी हो सकती है। इसलिए समय रहते फॉर्म भरना ही बेहतर होगा। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड को लेकर अलग से सूचना जारी की जाएगी। इस बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। लंबे समय से PAT का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह अहम मौका माना जा रहा है। कुलपति के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक ने अधिसूचना जारी की है और संबंधित पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *