MP Fund Report Card: छत्तीसगढ़ के सांसद अपनी निधि खर्च करने के मामले में अब पीछे नहीं रहे। एक-दो सांसदों को छोड़ दिया जाए, तो प्रदेश के सभी सांसदों ने अपनी निधि का उपयोग किया है। खास बात यह है कि अपनी निधि का सबसे ज्यादा उपयोग करने वालों में दो महिला सांसद है। इसमें भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े सबसे आगे हैं।
वहीं, कोरबा से कांग्रेस सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत दूसरे नम्बर पर हैं। हालांकि महंत ने अपनी निधि से सबसे ज्यादा 287 कामों की अनुशंसा की है, लेकिन अब तक 6.30 करोड रुपए की राशि का उपयोग हुआ है।
वहीं, जांगड़े ने 278 कामों की अनुशंसा की है और 8.44 करोड रुपए खर्च हुए हैं। जांगड़े की ओर से मंजूर 157 काम पूरे हो चुके हैँ। वहीं, महंत की अनुशंसा वाले 79 काम ही पूरे हुए हैं। अपनी निधि का सबसे कम उपयोग करने वालों के कांकेर सांसद भोजराज नाग है। उन्होंने 4.35 करोड़ के 63 काम की अनुशंसा की है। इसमें से 20 काम पूरे हुए हैं।
बस्तर में सबसे कम का हुए पूरे
प्रदेश की 11 लोकसभा क्षेत्रों में बस्तर ही ऐसी लोकसभा है, जहां अब तक सबसे कम काम पूरे हो सके हैं। बस्तर सांसद महेश कश्यप 9.56 करोड़ की लगत सेे 170 कामों की अनुशंसा की है। इसमें से 168 कामों को मंजूरी मिल गई है, लेकिन इनमें से 15 काम ही पूरे हुए हैं।
फैक्ट फाइल
- बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा, रायपुर
- काम की अनुशंसा- 131
- कुल राशि- 9.80 करोड़
- काम की मंजूरी-126
- पूरे हुए काम- 26
- अब तक खर्च राशि- 5.93 करोड
2. राधेश्याम राठिया, भाजपा, रायगढ़
- काम की अनुशंसा- 138
- कुल राशि- 9.80 करोड़
- काम की मंजूरी-132
- पूरे हुए काम- 58
- अब तक खर्च राशि-7.11 करोड़
3. विजय बघेल, भाजपा, दुर्ग
- काम की अनुशंसा- 162
- कुल राशि- 8.13 करोड़
- काम की मंजूरी-142
- पूरे हुए काम- 58
- अब तक खर्च राशि- 3.97 करोड
4. ज्योत्सना चरणदास महंत, कांग्रेस, कोरबा
- काम की अनुशंसा- 287
- कुल राशि- 10.53 करोड़
- काम की मंजूरी-273
- पूरे हुए काम- 79
- अब तक खर्च राशि- 6.30 करोड
5. भोजराज नाग, भाजपा, कांकेर
- काम की अनुशंसा- 63
- कुल राशि- 4.35 करोड़
- काम की मंजूरी-61
- पूरे हुए काम- 20
- अब तक खर्च राशि- 2.87 करोड
6. कमलेश जांगड़े, भाजपा, जांजगीर-चांपा
- काम की अनुशंसा- 278
- कुल राशि- 9.83 करोड़
- काम की मंजूरी-277
- पूरे हुए काम- 157
- अब तक खर्च राशि- 8.44 करोड
7. रूपकुमारी चौधरी, भाजपा, महासमुंद
- काम की अनुशंसा- 149
- कुल राशि- 9.82 करोड़
- काम की मंजूरी-143
- पूरे हुए काम- 64
- अब तक खर्च राशि- 6.23 करोड
8. तोखन साहू, भाजपा, बिलासपुर
- काम की अनुशंसा- 127
- कुल राशि- 9.44 करोड़
- काम की मंजूरी-113
- पूरे हुए काम- 26
- अब तक खर्च राशि- 3.81 करोड
9. महेश कश्यप, भाजपा, बस्तर
- काम की अनुशंसा- 170
- कुल राशि- 9.56 करोड़
- काम की मंजूरी-168
- पूरे हुए काम- 15
- अब तक खर्च राशि- 4.78 करोड
10. संतोष पाण्डेय, भाजपा, राजनांदगांव
- काम की अनुशंसा- 163
- कुल राशि- 7.66 करोड़
- काम की मंजूरी-102
- पूरे हुए काम- 45
- अब तक खर्च राशि- 3.63 करोड
11. चिंतामणि महराज, भाजपा, सरगुजा
- काम की अनुशंसा- 327
- कुल राशि- 9.76 करोड़
- काम की मंजूरी-234
- पूरे हुए काम- 43
- अब तक खर्च राशि- 4.70 करोड़


