ICC ने किया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी का किया ऐलान

ICC ने किया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी का किया ऐलान
आईसीसी ने साल 2026 में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। इस साल ये टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। आईसीसी ने रिकॉर्ड प्राइज मनी की घोषणा की है। दुनिया की सर्वोच्च क्रिकेट गर्वनिंग बॉडी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, इस बार पुरस्कार राशि को 2024 की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ाकर 8,764, 615 डॉलर यानी 81 करोड़ 83 लाख रुपये कर दिया गया है। ये फैसला महिला क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए किया गया है और इसे महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज करने वाली टीम पूरी तरह से मालामाल हो जाएगी। विश्व विजेता बनने वाले टी को 2,340,000 डॉलर यानी 21 करोड़ 84 लाख रुपये की भारी भरकम राशि मिलेगी। वहीं उपविजेता टीम को 1,170, 000 डॉलर दिए जाएंगे जो भारतीय रुपयों में 11 करोड़ के लगभग होंगे। 
वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को 675,000 डॉलर मिलेंगे। आईसीसी ने ये भी सुनिश्चित किया है कि इस बार भाग लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम 247500 डॉलर की राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त ग्रुप चरण में प्रत्येक मैच जीतने वाली टीमों को 31,154 डॉलर का प्रोत्साहन बोनस भी मिलेगा। 
ये टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि पहली बार इसमें 10 नहीं बल्कि 12 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून 2026 को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में होने वाले मुकाबले से होगा। पूरे 24 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड सहित कुल 12 देश 7 अलग-अलग स्थानों पर 33 मैच खेलेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *