रेवाड़ी में अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर 37000 छीने:Audio, एसपी के दरबार पहुंच प्रवासी श्रमिक बोला, आरोपियों से जान का खतरा

रेवाड़ी में अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर 37000 छीने:Audio, एसपी के दरबार पहुंच प्रवासी श्रमिक बोला, आरोपियों से जान का खतरा

रेवाड़ी में पश्चिमी बंगाल निवासी श्रमिक ने एसपी को शिकायत दी है। जिसमें बताया कि एक युवक ने मीट देने के बहाने उसे बुलाया। फिर कार में डालकर बीएमजी सिटी में उससे मारपीट कर उससे व उसके साथी से 37 हजार रुपए छीने। अब आरोपी पुलिस के साथ मिलकर उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। जिनके डर से उसका एक साथी काम छोड़कर भाग चुका है। उसका दुकान मालिक भी डरा हुआ है और अब भी धमकियां मिल रही हैं। मारपीट के दौरान का एक ओडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी प्रवासी श्रमिक का साथ देने वाले का धमकी देते और मारपीट के दौरान श्रमिक के चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है। एसपी ने डीएसपी को मामले की जांच सौंप दी है। 8 अप्रैल को की वारदात मूलरूप से दाउदपुर पुर्वानदनीपुर वेस्ट बंगाल निवासी शेख जाहांगिर ने बताया कि वह भाड़ावास आरओबी के नीचे सोनू की मीट रहेड़ी पर काम करता है। 8 अप्रैल को धीरेन ने फोन कर उसे फाटक पार एक किलो मीट लेकर बुलाया। जब उसने गाड़ी में धीरेन को मीट दिया तो उसे गाड़ी में खींच लिया। गाड़ी में उसके दो साथी पहले से सवार थे। उसके चिल्लाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। उसे गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीमएजी सोसायटी में ले गए। वहां उसे एक झोपड़ी में बंद कर दिया। जहां उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से सेल के 17 हजार रुपए निकाल लिए। फिर और पैसे मांगें तथा न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कबाड़ी में उसका पार्टनर जयदेव आटों से 20 हजार रुपए लेकर आया। पैसे लेने के बाद उसे भी झोपड़ी में बंधक बनाकर मारपीट की। 11 को चौकी में बुलाया शिकायत में आरोप लगाया कि 11 अप्रैल को उसे चौकी में बुलाया। जहां आरोपियों ने पुलिस की मौजदूगी में उस पर समझौता करने का दबाव बनाया। आरोपी अब भी उसे धमकी दे रहे हैं। जिसके डर से जयदेव काम छोड़कर जा चुका है। उसका दुकान मालिक सोनू भी अब डरा हुआ है। उचित कार्रवाई होगी सेक्टर-3 चौकी प्रभारी राकेश ने कहा कि आरोपी दो बार चौकी में बुलाए गए थे। पीड़ित बुलाने के बाद अभी तक नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मारपीट हुई है, परंतु अपहरण व पैसे छीनने की बात की जांच की जा रही है। जिसके बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *