आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान विराट कोहली चोटिल हो गए। दरअसल, आईपीएल के 20वें मुकाबले में रन चेज के दौरान विराट की जगह जैकब बेथेल ने फील्डिंग की। वहीं मैच के बाद आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि, मुझे अभी नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि अब वह ठीक हैं।
आरसीबी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को 18 रन से रौंधा। उस बीच विराट को स्टेडियम में ना देख सबको बड़ा झटका लगा। कमेंटेटर साइमंडूल ने बताया कि उन्हें टखने में चोट लग गई है। मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार और ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने भरोसा दिलाया कि कोहली ठीक हो जाएंगे। दोनों को चोट की गंभीरता के बारे में पक्की जानकारी नहीं थी।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि, मुझे अभी नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी ठीक हैं। साथ ही क्रुणाल पंड्या ने कहा कि मैंने अभी फिजियो से बात नहीं की है लेकिन मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएंगे चिंता की कोई बात नहीं है।
फिलहाल, विराट कोहली को चोट से उबरने में कुछ समय लग सकता है। वहीं अब आरसीबी का अगला मुकाबला 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में होगा।


