समस्तीपुर में लोको पायलट हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार:पत्नी ने 9 लोगों को बनाया था आरोपी; पूर्व मंत्री-विधायक मिलने पहुंचे थे

समस्तीपुर में लोको पायलट हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार:पत्नी ने 9 लोगों को बनाया था आरोपी; पूर्व मंत्री-विधायक मिलने पहुंचे थे

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल को लोको पायलट प्रमोद कॉपर की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ताजपुर पुलिस ने गुणाई बसहि गांव से मनीष कुमार नाम के व्यक्ति को उसके घर से पकड़ा है। घटना 3 अप्रैल को उस समय हुई थी जब रेलवे में कार्यरत लोको पायलट प्रमोद कॉपर अपने घर लौट रहे थे। दरजानिया पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव के साथ 5 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। मृतक की पत्नी गीतांजलि कुमारी ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 32 साल के मनीष कुमार, बेटे राजेश्वर कॉपर, को गिरफ्तार किया है। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि एसआईटी टीम लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूत और गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार से पूछताछ की जा रही है, और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। विवाद को लेकर हुई थी पंचायती पुलिस के अनुसार, लोको पायलट प्रमोद कॉपर का गांव के ही कुछ लोगों से पहले विवाद हुआ था, जिसे लेकर पंचायत भी हुई थी। यह विवाद हत्याकांड का संभावित कारण हो सकता है। ताजपुर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के बयान को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। बता दें कि मृतक लोको पायलट के परिजनों से स्थानीय विधायक रणविजय साहू, पूर्व मंत्री व विधायक आलोक कुमार मेहता मृतक के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। परिवार के लोगो से मिलकर उन्हें ढांढस बधाया था। मौके पर पूर्व मंत्री ने एसपी से बात कर जल्द कार्रवाई की मांग की थी। समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल को लोको पायलट प्रमोद कॉपर की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ताजपुर पुलिस ने गुणाई बसहि गांव से मनीष कुमार नाम के व्यक्ति को उसके घर से पकड़ा है। घटना 3 अप्रैल को उस समय हुई थी जब रेलवे में कार्यरत लोको पायलट प्रमोद कॉपर अपने घर लौट रहे थे। दरजानिया पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव के साथ 5 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। मृतक की पत्नी गीतांजलि कुमारी ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 32 साल के मनीष कुमार, बेटे राजेश्वर कॉपर, को गिरफ्तार किया है। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि एसआईटी टीम लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूत और गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार से पूछताछ की जा रही है, और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। विवाद को लेकर हुई थी पंचायती पुलिस के अनुसार, लोको पायलट प्रमोद कॉपर का गांव के ही कुछ लोगों से पहले विवाद हुआ था, जिसे लेकर पंचायत भी हुई थी। यह विवाद हत्याकांड का संभावित कारण हो सकता है। ताजपुर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के बयान को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। बता दें कि मृतक लोको पायलट के परिजनों से स्थानीय विधायक रणविजय साहू, पूर्व मंत्री व विधायक आलोक कुमार मेहता मृतक के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। परिवार के लोगो से मिलकर उन्हें ढांढस बधाया था। मौके पर पूर्व मंत्री ने एसपी से बात कर जल्द कार्रवाई की मांग की थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *