जमुई में AEDO परीक्षा कल, 14 केंद्रों पर कड़ी निगरानी:CCTV, जैमर और वीडियोग्राफी से रखी जाएगी नजर, तीन लेयर सुरक्षा

जमुई में AEDO परीक्षा कल, 14 केंद्रों पर कड़ी निगरानी:CCTV, जैमर और वीडियोग्राफी से रखी जाएगी नजर, तीन लेयर सुरक्षा

जमुई में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। 14 अप्रैल से शुरू होने वाली इस परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने अभ्यर्थियों के लिए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को अनिवार्य बताया है। प्रथम पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरे, जैमर और वीडियोग्राफी के माध्यम से कड़ी निगरानी की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। जिला मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां से पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से +2 हाई स्कूल (स्टेट बैंक के पास जमुई), +2 एसएस गर्ल्स हाई स्कूल (थाना चौक), +2 हाई स्कूल जमुई बाजार (बोधन तालाब के पास), +2 हाई स्कूल खैरा चौक, +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल खैरा, +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मलयपुर, +2 हाई स्कूल मलयपुर, एसवाईएम राजकीय उच्च विद्यालय बरहट, कृत्यानंद उत्क्रमित हाई स्कूल मलयपुर, उत्क्रमित मिडिल स्कूल सिंगारपुर, मिडिल स्कूल खैरा चौक, आदर्श मध्य विद्यालय बोधन तालाब, राजकीय बेसिक स्कूल हॉस्पिटल रोड और गर्ल्स मिडिल स्कूल थाना चौक शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा में शामिल हों। जमुई में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। 14 अप्रैल से शुरू होने वाली इस परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने अभ्यर्थियों के लिए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को अनिवार्य बताया है। प्रथम पाली के लिए सुबह 9 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरे, जैमर और वीडियोग्राफी के माध्यम से कड़ी निगरानी की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। जिला मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां से पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से +2 हाई स्कूल (स्टेट बैंक के पास जमुई), +2 एसएस गर्ल्स हाई स्कूल (थाना चौक), +2 हाई स्कूल जमुई बाजार (बोधन तालाब के पास), +2 हाई स्कूल खैरा चौक, +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल खैरा, +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मलयपुर, +2 हाई स्कूल मलयपुर, एसवाईएम राजकीय उच्च विद्यालय बरहट, कृत्यानंद उत्क्रमित हाई स्कूल मलयपुर, उत्क्रमित मिडिल स्कूल सिंगारपुर, मिडिल स्कूल खैरा चौक, आदर्श मध्य विद्यालय बोधन तालाब, राजकीय बेसिक स्कूल हॉस्पिटल रोड और गर्ल्स मिडिल स्कूल थाना चौक शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा में शामिल हों।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *