जिला कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा:कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन विभागों को दिए निर्देश

जिला कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा:कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन विभागों को दिए निर्देश

कोटपूतली में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने सोमवार को कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी, पशुपालन, बैंक और मंडी विभागों की एक समन्वित बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना और सूक्ष्म सिंचाई योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रगति जांची गई। कलेक्टर ने मंडी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने और सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने और उनकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *