डीएम अयोध्या ने जनता दर्शन में सुनीं गईं समस्याएं:बोले- जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं

डीएम अयोध्या ने जनता दर्शन में सुनीं गईं समस्याएं:बोले- जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम उपस्थित रहे, जिन्हें जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *