औरंगाबाद में हीट वेव से बचाव की तैयारी:सदर अस्पताल में 35 बेड का विशेष वार्ड, उपाधीक्षक ने मरीजों से लिया फीडबैक

औरंगाबाद में हीट वेव से बचाव की तैयारी:सदर अस्पताल में 35 बेड का विशेष वार्ड, उपाधीक्षक ने मरीजों से लिया फीडबैक

औरंगाबाद में गर्मी के मौसम को देखते हुए सदर अस्पताल में 35 बेड का डेडीकेटेड वार्ड तैयार किया गया है। उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार ने हीट वेव(लू) को देखते हुए अस्पताल की तैयारियों का भी जायजा लिया। एनआरसी के पास बनाए जा रहे विशेष वार्ड का निरीक्षण किया, जिसे हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष वार्ड तैयार किया जा रहा है, जहां गर्मी से प्रभावित मरीजों का समुचित इलाज किया जाएगा। इस वार्ड में सभी बेड के पास ठंडक बनाए रखने के लिए बड़े कूलर लगाए जा रहे हैं। साथ ही मरीजों को राहत देने के लिए बर्फ की भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही हीट वेव से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। कमियों को दूर करने के निर्देश उपाधीक्षक ने अस्पताल परिसर का दौरा किया और अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। इस मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और इलाज की गुणवत्ता के बारे में जाना। माइनर ओटी, ओपीडी, आईसीयू, महिला रजिस्ट्रेशन काउंटर, महिला-पुरुष वार्ड, महिला ओपीडी, अल्ट्रासाउंड केंद्र, दंत ओपीडी, नेत्र ओपीडी, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, ब्लड बैंक, टीकाकरण केंद्र, एनसीडी क्लिनिक, नशा मुक्ति केंद्र, ऑपरेशन वार्ड और एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) का भी निरीक्षण किया। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी निरीक्षण के दौरान ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से उनके कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए। जहां-जहां कमियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों में भी सक्रियता देखने को मिली। उपाधीक्षक के इस दौरे से यह स्पष्ट संदेश गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना ही प्राथमिक उद्देश्य है। औरंगाबाद में गर्मी के मौसम को देखते हुए सदर अस्पताल में 35 बेड का डेडीकेटेड वार्ड तैयार किया गया है। उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार ने हीट वेव(लू) को देखते हुए अस्पताल की तैयारियों का भी जायजा लिया। एनआरसी के पास बनाए जा रहे विशेष वार्ड का निरीक्षण किया, जिसे हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष वार्ड तैयार किया जा रहा है, जहां गर्मी से प्रभावित मरीजों का समुचित इलाज किया जाएगा। इस वार्ड में सभी बेड के पास ठंडक बनाए रखने के लिए बड़े कूलर लगाए जा रहे हैं। साथ ही मरीजों को राहत देने के लिए बर्फ की भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही हीट वेव से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। कमियों को दूर करने के निर्देश उपाधीक्षक ने अस्पताल परिसर का दौरा किया और अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। इस मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और इलाज की गुणवत्ता के बारे में जाना। माइनर ओटी, ओपीडी, आईसीयू, महिला रजिस्ट्रेशन काउंटर, महिला-पुरुष वार्ड, महिला ओपीडी, अल्ट्रासाउंड केंद्र, दंत ओपीडी, नेत्र ओपीडी, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, ब्लड बैंक, टीकाकरण केंद्र, एनसीडी क्लिनिक, नशा मुक्ति केंद्र, ऑपरेशन वार्ड और एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) का भी निरीक्षण किया। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी निरीक्षण के दौरान ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से उनके कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए। जहां-जहां कमियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों में भी सक्रियता देखने को मिली। उपाधीक्षक के इस दौरे से यह स्पष्ट संदेश गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना ही प्राथमिक उद्देश्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *