आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के लाहिडीह में बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर लगाए गए झंडे को उतार कर जलाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही युवक को भी मौके से पकड़ लिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने जब युवक की तलाशी ली तो युवक के कमर में तमंचा मिला। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और उग्र हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं युवक की पहचान विपिन यादव के रूप में हुई है जिसकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई भी की है। इस पूरी घटना का आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्ज हुआ मुकदमा
डॉ भीमराव अंबेडकर का झंडा फाड़े जाने के मामले में फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश की जा रही है। जिससे इस पूरी घटना के बारे में सच्चाई सामने आ सके।


