‘मोनालिसा भाग गई’ बोलने वाला राजस्थान का शख्स खाएगा जेल की हवा? फिर मांगी माफी, लोग बोले- अंदर जाएगा अब

‘मोनालिसा भाग गई’ बोलने वाला राजस्थान का शख्स खाएगा जेल की हवा? फिर मांगी माफी, लोग बोले- अंदर जाएगा अब

Monalisa Missing Case Viral Video: मोनालिसा और फरमान खान की शादी के विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में हाल ही में मोनालिसा के मिसिंग होने की बात सामने आ रही थी। एक शख्स खुद को फरमान खान बताते हुए दावा कर रहा था कि मोनालिसा भाग गई। अब शख्स ने एक बार फिर माफी मांगते हुए बताया है कि उसका मकसद सिर्फ मजाक करना था।

शख्स ने जारी किया नया वीडियो

राजस्थान के रहने वाले अरविंद जोशी ने एक नया वीडियो साझा करते हुए बताया है कि पुलिस इस मामले में जांच करे और उसे न्याय दिलाए। इसके साथ ही उसका कहना है कि उसका मकसद सिर्फ मजाक करना था।

लोग बोले- अब तो अंदर जाना पड़ेगा

अरविंद के वीडियोज पर लोगों ने उन्हें तरह तरह के कमेंट्स दिए हैं। एक शख्स ने बोला कि मोनालिसा के चक्कर में कही आपको जेल ना हो जाए। वहीं एक और शख्स ने लिखा- ‘मजाक के चक्कर में कही तेरे को अंदर ना जाना पड़े।’

Monalisa Missing Case Viral Video

अरविंद ने जारी किया नया वीडियो

अरविंद ने एक नया वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि वह कोई मुस्लिम युवक नहीं, बल्कि एक हिंदू है और उसने यह वीडियो महज एंटरटेनमेंट और मजाक के लिए बनाया था।

उसे इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि उसका एक छोटा सा मजाक राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बन जाएगा और पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द खड़ा कर देगा। अरविंद ने वीडियो में स्वीकार किया कि मोनालिसा के भागने की बात पूरी तरह मनगढ़ंत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *