रामदयालु रेल समपार फाटक 8 घंटे तक रहेगा ब्लॉक:मुजफ्फरपुर में रेल पटरी पर टेक्निकल-मरम्मती का काम होगा; वैकल्पिक मार्ग का कर सकते हैं इस्तेमाल

रामदयालु रेल समपार फाटक 8 घंटे तक रहेगा ब्लॉक:मुजफ्फरपुर में रेल पटरी पर टेक्निकल-मरम्मती का काम होगा; वैकल्पिक मार्ग का कर सकते हैं इस्तेमाल

रामदयालु रेल समपार फाटक पर रेल कार्य को लेकर इंजीनियरिंग विभाग ने दो दिनों के लिए रात में ब्लॉक का निर्णय लिया है। इसके तहत सोमवार और मंगलवार की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। रेल प्रशासन के अनुसार, निर्धारित समय के दौरान रेल पटरी पर आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाएंगे, ताकि यातायात और ट्रेन संचालन को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। इस दौरान आम लोगों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। खबड़ा और गोबरसही रेल फाटक का इस्तेमाल विकल्प के तौर पर यात्री और स्थानीय लोग खबड़ा रेल फाटक और गोबरसही रेल फाटक का उपयोग कर सकते हैं। इंजीनियरिंग विभाग ने इस संबंध में सभी रेल अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी को भी सूचित कर दिया है, ताकि इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके। काम खत्म होने के बाद फाटक खोला जाएगा स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर बंद फाटक के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने की भी सलाह दी गई है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह 6 बजे से फाटक को फिर से सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें, रामदयालु रेल समपार फाटक पर दिन ही नहीं, बल्कि रात में भी सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। पटना की ओर जाने वाले अधिकतर लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिसके कारण यह फाटक हमेशा व्यस्त रहता है। रामदयालु रेल समपार फाटक पर रेल कार्य को लेकर इंजीनियरिंग विभाग ने दो दिनों के लिए रात में ब्लॉक का निर्णय लिया है। इसके तहत सोमवार और मंगलवार की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। रेल प्रशासन के अनुसार, निर्धारित समय के दौरान रेल पटरी पर आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाएंगे, ताकि यातायात और ट्रेन संचालन को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। इस दौरान आम लोगों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। खबड़ा और गोबरसही रेल फाटक का इस्तेमाल विकल्प के तौर पर यात्री और स्थानीय लोग खबड़ा रेल फाटक और गोबरसही रेल फाटक का उपयोग कर सकते हैं। इंजीनियरिंग विभाग ने इस संबंध में सभी रेल अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी को भी सूचित कर दिया है, ताकि इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके। काम खत्म होने के बाद फाटक खोला जाएगा स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर बंद फाटक के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने की भी सलाह दी गई है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह 6 बजे से फाटक को फिर से सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें, रामदयालु रेल समपार फाटक पर दिन ही नहीं, बल्कि रात में भी सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। पटना की ओर जाने वाले अधिकतर लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिसके कारण यह फाटक हमेशा व्यस्त रहता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *