इस हफ्ते रेडमी-ओप्पो सहित 6 मोबाइल लॉन्च होंगे:50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ AI फीचर्स और 6.7 इंच स्क्रीन मिलेगी

इस हफ्ते रेडमी-ओप्पो सहित 6 मोबाइल लॉन्च होंगे:50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ AI फीचर्स और 6.7 इंच स्क्रीन मिलेगी

भारत में इस हफ्ते 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इनमें ज्यादातर बजट सेगमेंट के फोन हैं। 13 से 19 अगस्त के बीच रेडमी, रियलमी, इनफिनिक्स, वीवो और ओप्पो अपने नए डिवाइस लॉन्च करेंगी। इन फोन्स में AI फीचर्स के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 6.3-इंच स्क्रीन भी देखने को मिलेगा। चलिए डिटेल में जानते हैं… इनफिनिक्स नोट 60 प्रो लॉन्च डेट – 13 अप्रैल हफ्ते की शुरुआत इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 5G के साथ होगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के पास दी गई ‘एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले’ है, जो इसे अलग लुक देती है। कंपनी पहली बार इस सीरीज में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल कर रही है, जो 6.78-इंच की स्मूथ 144Hz एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलकर बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन इसकी असली ताकत इसकी 6500mAh की भारी-भरकम बैटरी है। यह फोन न सिर्फ 90W की तेज चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, बल्कि इसमें ‘रिवर्स चार्जिंग’ की सुविधा भी दी गई है जिससे आप दूसरे छोटे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकेंगे। रेडमी A7 प्रो 5G लॉन्च डेट – 13 अप्रैल शाओमी 13 अप्रैल को ही अपना किफायती 5G स्मार्टफोन रेडमी A7 प्रो भारत में लॉन्च करेगी। मात्र ₹15,000 से कम की कीमत आने वाले इस फोन में 6.9-इंच की काफी बड़ी स्क्रीन और 6300mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 और हाइपर OS 3 पर काम करेगा, जिसमें गूगल जेमिनी AI और ‘सर्कल टू सर्च’ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक स्मार्ट और एडवांस ऑप्शन बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *