चेहरे पर चाहिए शीशे जैसी चमक? Coconut Oil में ये 2 चीजें मिलाकर देखें जबरदस्त Magic

चेहरे पर चाहिए शीशे जैसी चमक? Coconut Oil में ये 2 चीजें मिलाकर देखें जबरदस्त Magic
बिजी लाइफस्टाइल के चक्कर में हम सभी अपनी स्किन का ध्यान रखना भूल ही जाते हैं। जिस वजह से त्वचा भी धीरे-धीरे बेजान हो जाती है, इसलिए स्किन केयर करना काफी जरुरी है। अब आपको त्वचा की देखभाल के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स लेने की कोई जरुरत नहीं है। घर पर मौजूद कुछ खास चीजों से आप अपनी त्वची की देखभाल कर सकते हैं और इससे आपकी स्किन भी चमकाने लगेगी। अब आप घर में रखीं इन दो चीजों से त्वचा में निखार ला सकते हैं। खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा के लिए आप नारियल तेल और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दोनों को चेहरे पर लगाने से फूलों से निखार मिलेगा। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। 
नारियल तेल और शहद का इस्तेमाल
गौरतलब है कि नारियल तेल और शहद का मिश्रण स्किन के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी पहुंचा और चेहरे के दाग-धब्बों को भी कम करता है। कैसे बनाएं ये मिश्रण-
– सबसे पहले आप एक चम्मच नारियल तेल लेना है।
– अब इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
– फिर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाना है।
– इसे 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगा रहने  दें।
– इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
– ऐसा करने से आपके चेहरे की डलनेस जल्दी खत्म हो जाएगी।
नारियल तेल और हल्दी
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। वहीं, नारियल तेल के साथ मिलकर यह जबरदस्त फायदे स्किन को देता है और ग्लोइंग त्वचा नजर आती है।
– सबसे पहले आप चुटकीभर हल्दी में 1 चम्मच नारियल तेल को मिक्स कर दें।
– इस मिश्रण को दाग-धब्बे वाली जगह पर लगाएं।
– इसको लगभग 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
– फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।
– यह मिश्रण स्किन को क्लियर करता है, पिंपल्स प्रॉब्लम और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लोइंग लेकर आता है। 
नारियल तेल के फायदे
नारियल तेल में फैटी एसिड और विटामिन ई मात्रा भरपूर होती है, जो त्वचा को पोषण प्रदान करती है और यह स्किन को हाइड्रेट रखती है। यह स्किन को सॉफ्ट और एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की राय जरुर लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *