‘मोनालिसा भाग गई’ बताने वाला बहरूपिया कौन? नाम और जाति पर हुआ खुलासा

‘मोनालिसा भाग गई’ बताने वाला बहरूपिया कौन? नाम और जाति पर हुआ खुलासा

Monalisa Farman Khan: महाकुंभ से वायरल हुए मोनालिसा और फरमान खान की शादी का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। कभी दोनों शादी करके सबकों चौंका देते हैं तो कभी डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर यौन शोषण के आरोप लगाते हैं। इसी बीच इस केस में एक नई और हैरान करने वाली जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में एक वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी, जिसमें एक शख्स खुद को फरमान खान बताते हुए दावा कर रहा था कि मोनालिसा फरार हो गई है। लेकिन फिर सामने आया है कि जो शख्स खुद को फरमान बता रहा था वह कोई बहरुपिया है। अब उसने एक वीडियो शेयर कर अपना नाम और वह कहां का रहने वाला है, सब बताया है।

फरमान नहीं मजाक करने वाला निकला शख्स (Monalisa Missing Case)

दरअसल, जिस शख्स को फरमान खान समझकर खबरें चलाई जा रही थीं, वह फरमान है ही नहीं। विवाद बढ़ने के बाद उस शख्स ने खुद एक नया वीडियो जारी कर अपनी असलियत बताई है। राजस्थान के रहने वाले इस युवक ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह फरमान खान नहीं है। उसका नाम अरविंद कुमार जोशी है जो राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला है।

Monalisa Missing Case

इस शख्स के नाम से ही साफ पता चल रहा है कि यह कोई मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू है और इसने यह मजाक महज एंटरटेंटमेंट के लिए किया था, जो इसे खुद नहीं पता था कि इतना बढ़ा मामला बन जाएगा। अब सामने आकर इसने पूरी सच्चाई बताई है वहीं, फरमान खान और मोनालिसा की शादी पर खतरा मंडराया हुआ है। अब सच्चाई भी सामने आ गई है कि मोनालिसा नाबालिग है, जिस वजह से दोनों की शादी मान्य नहीं होगी।

सावधानी की अपील (Monalisa And Farman Khan)

यह मामला इस बात का बड़ा उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया पर बिना जांच-पड़ताल के कोई भी खबर जंगल की आग की तरह फैल सकती है। इस युवक के एक मजाक ने न केवल जांच की दिशा भटकाने की कोशिश की, बल्कि दो परिवारों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। फिलहाल, प्रशासन और स्थानीय लोग अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि मोनालिसा और फरमान खान की शादी की असल सच्चाई दुनिया के सामने आ सके। इस फर्जी वीडियो के सामने आने के बाद अब लोगों से अपील की जा रही है कि वे आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *