हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक निदेशक (ईडी) अमित कुमार पांडे ने लौकहा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम) एवं ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर (बीसीएम) से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही 01 दिन के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। जारी पत्र के अनुसार , एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने, रिपोर्टिंग में अनियमितता और फील्ड स्तर पर निगरानी की कमी को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है, जिससे निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। ईडी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल स्थिति में सुधार लाएं और अभियान को गति दें। जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि टीकाकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, सभी संबंधित पदाधिकारियों से विस्तृत जवाब मांगा गया है कि आखिर किन कारणों से लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं हो पाया। विभाग द्वारा वेतन पर रोक लगाने के निर्णय से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार का कहना है कि यह कदम जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हुआ है। हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक निदेशक (ईडी) अमित कुमार पांडे ने लौकहा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम) एवं ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर (बीसीएम) से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही 01 दिन के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। जारी पत्र के अनुसार , एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने, रिपोर्टिंग में अनियमितता और फील्ड स्तर पर निगरानी की कमी को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है, जिससे निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। ईडी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल स्थिति में सुधार लाएं और अभियान को गति दें। जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि टीकाकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, सभी संबंधित पदाधिकारियों से विस्तृत जवाब मांगा गया है कि आखिर किन कारणों से लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं हो पाया। विभाग द्वारा वेतन पर रोक लगाने के निर्णय से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार का कहना है कि यह कदम जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हुआ है।


