सिटी रिपोर्टर | चंडी प्रखंड क्षेत्र के तुलसीगढ़ के मुबारकपुर गांव के खंधा में रविवार को बिजली की चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी। इस घटना में करीब 12 बीघा खेत में गेहूं जलकर राख हो गया। पैक्स अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मुबारकपुर खंधा में खेत में खड़ी 11 हजार वोल्ट के बिजली की तार का लोहे के पोल में संपर्क होने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। महज 10 मिनट में करीब 12 बीघे की गेहूं फसल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व अग्निशामक विभाग के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में ग्रामीण माधुरी देवी के 5 बीघा, नागेंद्र कुमार के 5 बीघा, बिरजू बिंद के 12 कट्टा तथा विकास कुमार उर्फ अमरूद कुमार के 1 बीघा सहित दो अन्य किसान की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने बताया कि बिजली विभाग से छह माह पूर्व ही लुंज पुंज तार के बारे में शिकायत किया गया था। लेकिन बिजली विभाग द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। परवलपुर | प्रखंड क्षेत्र के पिलीच करण बिगहा गांव में रविवार की सुबह बिजली की शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में चार किसानों की करीब साढ़े चार बीघा फसल जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीण सीता प्रसाद ने बताया कि आग गांव के पूरब स्थित पंचबीघा खंधा में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास की फसलों को चपेट में लेने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने में लग गए। हालात को देखते हुए आनन-फानन में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की कटाई शुरू कर दी गई, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि, घटना की सूचना देने के काफी देर बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। इस अगलगी में किसान वीरेश यादव, रामलखन यादव एवं बीरा यादव सहित चार किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गई। जली हुई फसल। सिटी रिपोर्टर | चंडी प्रखंड क्षेत्र के तुलसीगढ़ के मुबारकपुर गांव के खंधा में रविवार को बिजली की चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी। इस घटना में करीब 12 बीघा खेत में गेहूं जलकर राख हो गया। पैक्स अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मुबारकपुर खंधा में खेत में खड़ी 11 हजार वोल्ट के बिजली की तार का लोहे के पोल में संपर्क होने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। महज 10 मिनट में करीब 12 बीघे की गेहूं फसल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व अग्निशामक विभाग के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में ग्रामीण माधुरी देवी के 5 बीघा, नागेंद्र कुमार के 5 बीघा, बिरजू बिंद के 12 कट्टा तथा विकास कुमार उर्फ अमरूद कुमार के 1 बीघा सहित दो अन्य किसान की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने बताया कि बिजली विभाग से छह माह पूर्व ही लुंज पुंज तार के बारे में शिकायत किया गया था। लेकिन बिजली विभाग द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। परवलपुर | प्रखंड क्षेत्र के पिलीच करण बिगहा गांव में रविवार की सुबह बिजली की शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में चार किसानों की करीब साढ़े चार बीघा फसल जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीण सीता प्रसाद ने बताया कि आग गांव के पूरब स्थित पंचबीघा खंधा में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास की फसलों को चपेट में लेने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने में लग गए। हालात को देखते हुए आनन-फानन में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की कटाई शुरू कर दी गई, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि, घटना की सूचना देने के काफी देर बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। इस अगलगी में किसान वीरेश यादव, रामलखन यादव एवं बीरा यादव सहित चार किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गई। जली हुई फसल।


